![]()
जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण को लेकर सिमडेगा पुलिस लगातार गश्ती एवं निगरानी अभियान चला रही है। सार्वजनिक स्थलों, पार्कों और अन्य स्थानों पर अवैध शराब तथा अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस विशेष निगरानी रख रही है। इसी क्रम में रविवार शाम को कोलेबिरा थाना क्षेत्र में कुछ युवकों के अड्डेबाजी करने की सूचना मिली। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तीन युवकों को पूछताछ के लिए थाना लाया। पूछताछ के बाद उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक रूप से भीड़ न लगाने और किसी भी अवांछित गतिविधि से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई। पुलिस ने तीनों युवकों को भविष्य में ऐसी गतिविधियों में शामिल न होने की चेतावनी दी। PR बॉन्ड भी भरवाया गया। आवश्यक समझाइश एवं परामर्श के बाद उनके परिजनों को मामले की जानकारी दी गई। युवकों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। सिमडेगा पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक जमावड़ा न लगाएं। किसी भी संदिग्ध अथवा असामाजिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने कहा कि जिले में शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए निगरानी एवं कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Source link
अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन युवकों को दी हिदायत
