Headlines

Sehore Ichhawar Accident | Three Children Drown In Rain Water Pit


स्थानीय लोगों ने गड्ढे से शब बाहर निकाले। फिर पुलिस को सूचना दी।

सीहोर में बारिश के पानी से भरे गड्‌ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। इनमें दो सगे भाई थे। तीनों बच्चे खेलते-खेलते गड्ढे के पास पहुंचे। फिर नहाने के लिए उसमें उतर गए। स्थानीय लोगों ने शव तैरते देखे तो हादसे का पता चला।

.

घटना इछावर में मोगरा रोड पर बुधवार दोपहर करीब एक बजे की है। मृतकों की पहचान 12 वर्षीय प्रशांत, 10 वर्षीय पृथ्वीराज और 11 वर्षीय दीक्षांत के रूप में हुई है। प्रशांत और पृथ्वीराज S/O सुभाल बागरी सगे भाई थे। दीक्षांत के पिता का नाम अखिलेश बागरी है।

इलाके में ही रहने वाले जगदीश ने बताया कि जिस गड्ढे में बच्चे डूबे, वह एलएंडटी कंपनी ने पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदा था।

देखिए, 5 तस्वीरें…

पानी से भरे इसी गड्‌ढे में तीनों बच्चे डूबे थे।

पानी से भरे इसी गड्‌ढे में तीनों बच्चे डूबे थे।

लोगों ने शव तैरते देखे तो इन्हें पानी से बाहर निकाला।

लोगों ने शव तैरते देखे तो इन्हें पानी से बाहर निकाला।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बच्चों के पेट से पानी निकालने की कोशिश की।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बच्चों के पेट से पानी निकालने की कोशिश की।

पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।

बेटे के शव से लिपटकर परिजन खूब रोए।

बेटे के शव से लिपटकर परिजन खूब रोए।

पुलिस बोली- सभी पहलुओं की जांच कर रहे

एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे ने कहा- हादसे में इछावर के वार्ड नंबर 12 के रहने वाले तीन बच्चों की मौत हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा।

चौबे ने कहा- गड्ढे के निर्माण, उसकी स्थिति और संभावित लापरवाही समेत हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की वैधानिक जांच की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…

नाले में बही कार, 3 बच्चों समेत 9 की मौत

राजगढ़ में ईको वैन नाले में बह गई। हादसे में तीन बच्चों और दो महिलाओं समेत 9 लोगों की मौत हो गई। दो युवकों ने तैरकर जान बचाई। पुलिस के मुताबिक, ईको सवार सभी लोग देवास के सतवास में धांसड़ गांव के रहने वाले हैं। वे कड़लावद गांव जा रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। पढे़ं पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *