![]()
पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू और सोशल वर्कर अनमोल क्वात्रा के बीच चल रही कंट्रोवर्सी सोशल मीडिया पर आ गई। गुलाब सिद्धू ने कार ड्राइव करते हुए एक वीडियो पोस्ट की जिसमें अनमोल क्वात्रा का नाम लिए बगैर उस पर पॉडकास्ट के बदले दो-तीन लाख रुपए मांगने के आरोप लगाए। गुलाब सिद्धू के वीडियो के बाद अनमोल क्वात्रा सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे। अनमोल क्वात्रा ने पहले इस मामले में चुप्पी साधे रखी लेकिन जब ज्यादा ट्रोल होने लगा तो उसने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की और कहा कि गुलाब सिद्धू की बातों का जवाब अगले संडे को दूंगा। अनमोल क्वात्रा ने कहा कि गुलाब सिद्धू मेरा भाई है और मरते दम तक रहेगा। गुलाब सिद़्धू ने चाहे मेरे साथ रिश्ता खत्म करने की बात कह दी लेकिन मेरा रिश्ता उसके साथ हमेशा रहेगा। मैं आज भी फिल्म इंडस्ट्री में उसे सबसे अच्छा कलाकार मानता हूं। अब देखना होगा कि अगले रविवार को अनोमल क्वात्रा गुलाब सिद्धू पर क्या खुलासा करते हैं? गुलाब सिद्धू द्वारा गाड़ी वाले वीडियो में कही गई अहम बातें… भरोसा टूटने का दुख: गुलाब सिद्धू ने अपने साथियों से कहा कि एक तरफ तो लोग बिना स्वार्थ मदद कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ जो खुद को भाई मानता था और “तू मेरी जान है” कहता था, उसी बंदे ने आगे से पॉडकास्ट के पैसे मांग लिए। रिश्ता खत्म करने का ऐलान: गुलाब सिद्धू ने अपने वीडियो में कहा कि जिस इंसान के साथ उसने मिलकर काम किया है। उन्होंने साफ कहा कि अब उस बंदे के साथ उनका रिश्ता पूरी तरह खत्म हो चुका है। पैसे से ज्यादा जज्बात का नुकसान: उन्होंने कहा कि 2-3 लाख रुपये कोई बहुत बड़ी बात नहीं होती, लेकिन जिस तरह से अंदर से उनका दिल दुखा (हर्ट हुए) है, उस बंदे ने उनका मान और भरोसा पूरी तरह तोड़ दिया है। अनमोल क्वात्रा ने लाइव होकर दिया जवाब, कही ये बातें.. भाईचारे पर बयान: अनमोल ने कहा कि गुलाब उनका भाई था, है और मरते दम तक रहेगा। भले ही गुलाब की तरफ से रिश्ता खत्म हो गया हो, लेकिन उनका रिश्ता गुलाब के साथ हमेशा रहेगा और वे आज भी उसे अपना भाई मानते हैं। संडे को सच बताने का वादा: उन्होंने घोषणा की कि आने वाले रविवार शाम 5 बजे वे सबूतों के साथ एक डिटेल वीडियो लेकर आएंगे, जिसमें बताएंगे कि पैसे मांगे गए थे या नहीं और इसके पीछे की पूरी सच्चाई क्या है। फिल्म का समर्थन करने की अपील: 21 अगस्त को आ रही गुलाब सिद्धू की पहली फिल्म को परिवार के साथ थिएटर में देखने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि भले ही लोग उन्हें गालियां दे लें या रील्स बना लें, लेकिन किसी की मेहनत और फिल्म का नुकसान नहीं होना चाहिए। सोशल मीडिया पर नाराजगी: अनमोल ने कहा कि सोशल मीडिया पेजों ने दो दोस्तों की बात का तमाशा बना दिया है। वे बिना किसी ड्रामे या सिंपथी के केवल सच सामने रखेंगे।।
Source link
गुलाब सिद्धू vs अनमोल क्वात्रा की कंट्रोवर्सी:गुलाब सिद्धू ने लाइव होकर बोला-पोडकास्ट के पैसे मांगे; क्वात्रा बोले-संडे को बताउंगा सारा सच
