![]()
लुधियाना के फाइव स्टार होटल पार्क प्लाजा में बैंक की टीमों ने पुलिस बल के साथ रेड की। सूत्रों के मुताबिक एक सैलून के साथ रूम सील किए जा रहे हैं। बैंक व पुलिस के आला अफसर होटल के अंदर मौजूद हैं, जबकि होटल के गेट पर पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। यह होटल कांग्रेस के पूर्व विधायक जस्सी खंगूड़ा का है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद खंगूड़ा कांग्रेस छोड़कर AAP में शामिल हो गए थे। इसके बाद उन्होंने फिर से AAP को अलविदा किया और कांग्रेस में शामिल हो गए। अभी वह मलेरकोटला जिले की अमरगढ़ सीट से टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। जस्सी खंगूड़ा ने जब आम आदमी पार्टी जॉइन की थी तब वो अरविंद केजरीवाल के करीबियों में से एक थे। केजरीवाल पार्क प्लाजा में ही रहते थे। ये होटल भाई वाला चौक पर स्थित है। सुबह होटल पहुंची बैंक की टीमें
सूत्रों के मुताबिक, बैंक की टीम सुबह ही पुलिस बल को साथ लेकर होटल पहुंची। अधिकारी करीब तीन घंटे से अंदर मौजूद हैं और होटल प्रबंधन से पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी तक बैंक या पुलिस प्रशासन की तरफ से कार्रवाई की आधिकारिक वजह साफ नहीं की गई है। होटल का संचालन सामान्य रूप से जारी
पुलिस और बैंक अधिकारियों की मौजूदगी के बावजूद होटल का रोजाना का कामकाज प्रभावित नहीं हुआ है। गेस्ट्स की आवाजाही और बाकी सेवाएं आम दिनों की तरह ही सुचारू रूप से चल रही हैं। पूर्व PM मनमोहन सिंह से लेकर कैटरीना-अक्षय तक ठहर चुके
इस होटल में प्रधानमंत्री रहते हुए डॉ मनमोहन सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल, एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और एक्टर अक्षय कुमार रुक चुके हैं।
Source link
लुधियाना के फाइव स्टार होटल 'पार्क प्लाजा' में रेड:बैंक की टीमों ने सैलून-रूम सील किए; इसके मालिक पूर्व विधायक, AAP छोड़ कांग्रेस में लौटे थे
