![]()
जालंधर-आदमपुर जीटी रोड पर स्थित गांव दौलतपुर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां बेकाबू कार, मोटरसाइकिल और एक्टिवा के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण हादसे में मोटरसाइकिल और एक्टिवा चला रहे दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को राहगीरों की मदद से तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में कार भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ों से टकरा गई, हालांकि कार में सवार चारों लोग बाल-बाल बच गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा आदमपुर-किशनगढ़ जीटी रोड पर दौलतपुर गांव के पास उस वक्त हुआ, जब हुंडई ईओन कार (PB05 AD 8569) में सवार अमन नामक व्यक्ति होशियारपुर से फिरोजपुर की ओर जा रहा था।
कार अनियंत्रित होकर बाइक से हुई टक्कर सफर के दौरान दौलतपुर के समीप कार चालक का नियंत्रण वाहन से छूट गया और उसने सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल (PB08 EM 1217) को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार वहीं नहीं रुकी और पीछे से आ रही एक एक्टिवा सवार महिला को भी अपनी चपेट में ले लिया।
कार पेड़ो से जा टकराया प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भिड़ंत का प्रभाव इतना तेज था कि मोटरसाइकिल सवार हवा में उछलकर काफी दूर सड़क पर जा गिरा। दो वाहनों को टक्कर मारने के बाद बेकाबू कार सड़क की दूसरी तरफ जाकर पेड़ों से टकराकर रुक गई।
दो लोग गंभीर रुप से घायल हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए निजी वाहनों की व्यवस्था की और दोनों गंभीर रूप से घायल चालकों को इलाज के लिए जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
कार में चार लोग थे सवार दूसरी ओर, कार में चार लोग सवार थे, जिन्हें एयरबैग और किस्मत के सहारे कोई गंभीर चोट नहीं आई और वे सुरक्षित बच गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी आलवलपुर के इंचार्ज एएसआई रविंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। एएसआई रविंदर सिंह ने बताया कि घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और स्थिति सामान्य होने पर तीनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे, जिसके आधार पर कानून के मुताबिक बनती कार्रवाई की जाएगी। le
Source link
जालंधर-आदमपुर जीटी रोड पर सड़क हादसा:बेकाबू कार, बाइक और एक्टिवा की भीषण भिड़ंत में दो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए
