बरवाला में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार:स्टील के टिफिन में छिपाकर रखा था नशा; 3300 रुपए ड्रग्स मनी बरामद




हिसार जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक सेल ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरवाला में कार्रवाई करते हुए एक महिला को 104 ग्राम 420 मिलीग्राम हेरोइन/चिट्टा और 3300 रुपए की नकदी सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बरामद नकदी को ड्रग्स मनी बताया है। एंटी नारकोटिक सेल की टीम एएसआई उपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में बरवाला-हांसी रोड बाईपास क्षेत्र में नशा तस्करी एवं अपराधों की रोकथाम के लिए गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि सुनीता पत्नी सतीश उर्फ काला, निवासी गांव डाटा तथा हाल निवासी वार्ड नंबर-12, हांसी रोड बरवाला, कथित रूप से नशे की बिक्री करती है। सूचना के आधार पर पुलिस की रेड सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने वार्ड नंबर-12, हांसी रोड बरवाला में बताए गए स्थान पर दबिश देकर महिला को काबू कर लिया। पुलिस के अनुसार महिला की तलाशी नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी रविन्द्र शर्मा, नायब तहसीलदार बरवाला की मौजूदगी में करवाई गई। तलाशी में टिफिन से मिली हेरोइन तलाशी के दौरान महिला के कब्जे से स्टील के टिफिन में छिपाकर रखा 104 ग्राम 420 मिलीग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ। इसके अलावा उसके कब्जे से 3300 रुपए नकद भी बरामद किए गए। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना बरवाला में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(B)/61/85 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब आरोपी महिला से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसके पीछे नशा तस्करी के नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं। एसपी की आमजन से अपील एसपी सिद्धान्त जैन आईपीएस ने कहा कि हिसार पुलिस नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। नशा तस्करी के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस सूचना तंत्र को मजबूत कर लगातार दबिश दे रही है। उन्होंने आमजन से अपील की कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना पुलिस को दें, ताकि नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *