Headlines

कटिहार में संत रविदास जयंती समारोह:पूर्व उपमुख्यमंत्री और डीएम ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी




कटिहार में संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती समारोह का आगाज हो गया है। इस अवसर पर 20 अगस्त 2026 को समाहरणालय परिसर से एक जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह कटिहार सदर के विधायक तारकेश्वर प्रसाद और जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी इस दौरान संयुक्त रूप से उपस्थित थे। विधायक तारकेश्वर प्रसाद ने जयंती समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने और कार्यक्रम का प्रभावी प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। जयंती समारोह के तहत पंचायत स्तर पर कलश यात्राओं का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए यात्रा मार्गों का पूर्व-निर्धारण करने और आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि 27 अगस्त से 15 फरवरी तक प्रत्येक गुरुवार को सभी टोलों में ‘संत रविदास शिविर’ आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में राशन कार्ड, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र सहित विभिन्न जनसेवाएं और कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। आवेदनों का यथासंभव शिविर के दिन ही निष्पादन कर लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र या स्वीकृति पत्र प्रदान करने की व्यवस्था की जाएगी। इसके अतिरिक्त, युवा एवं विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इनमें इंटर-स्कूल खेल प्रतियोगिताएं, साइकिल रैली, वाद-विवाद प्रतियोगिताएं और निबंध लेखन शामिल हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *