Headlines

जालंधर के CT इंस्टीट्यूट में छात्र भिड़े:खाने में टेबलेट मिलने से बढ़ा विवाद, तेजधार हथियार चले, कैंपस में मची भगदड़




जालंधर के CT इंस्टीट्यूट के शाहपुर कैंपस में खाने को लेकर हिंदू और कश्मीरी छात्रों के बीच विवाद हो गया। खाने में टेबलेट मिलने के बाद कश्मीरी छात्रों ने कैंटीन संचालक से बात की, जिसका हिंदू छात्रों ने विरोध किया। इसके बाद दोनों गुटों में झगड़ा हो गया। विवाद के दौरान कैंपस में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, जिसके बाद प्रबंधन ने गेट बंद कर पुलिस को सूचना दी। सूत्रों के अनुसार, छात्रों के बीच तेजधार हथियार भी चले, हालांकि थाना-5 पुलिस ने इससे इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि छात्रों के बीच विवाद हुआ था, जिसे मौके पर पहुंचकर शांत करा दिया गया। एडीसीपी सिटी-2 माधवी शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जिस पक्ष की गलती सामने आएगी, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। थाना-5 के एसएचओ यादविंदर सिंह ने बताया- विवाद कैंटीन में खाने को लेकर हुआ था। कुछ छात्रों ने मामले को धार्मिक रंग देने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने समय रहते स्थिति संभाल ली। फिलहाल दोनों पक्षों के छात्रों से पूछताछ की जा रही है। एसएचओ ने कहा कि सभी फर्स्ट इयर के स्टूडेंट्स हैं। जिनकी 16-17 साल उम्र है। झगड़े को सुलझा लिया गया है। रिलीजियस इश्यू नहीं हैं। तलवारें चलने के सवाल पर पर उन्होंने कहा कि नहीं- नहीं ऐसा कुछ नहीं हुआ और निकल गए। खबर को हम अपडेट कर रहे हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *