Headlines

मनेन्द्रगढ़ के मेट्रो-हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत:परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया, कार्रवाई की मांग, ओपीडी बंद; जांच में जुटी टीम




मनेन्द्रगढ़ के मेट्रो हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज और ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गर्भाशय के ऑपरेशन के बाद बिगड़ी तबीयत, मौत मृतिका के पति के अनुसार, सिरौली निवासी 35 वर्षीय नीतू सिंह को पेट दर्द की शिकायत पर मेट्रो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने जांच के बाद गर्भाशय के ऑपरेशन की सलाह दी। ऑपरेशन के बाद नीतू सिंह को होश नहीं आया और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। स्थिति गंभीर होने पर अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें आनन-फानन में सूरजपुर स्थित एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान नीतू सिंह की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजन और ग्रामीण मनेन्द्रगढ़ सिटी कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की शिकायत की और ऑपरेशन में कथित लापरवाही की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी अस्पताल पहुंची और आवश्यक दस्तावेज जब्त कर जांच कर रही है। अधिकारी उपचार से संबंधित रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों की गहनता से जांच कर रहे हैं। शिकायत के बाद OPD बंद मनेन्द्रगढ़ स्थित 220 बिस्तरीय शासकीय अस्पताल के अधीक्षक डॉ. स्वप्निल तिवारी ने बताया कि मेट्रो हॉस्पिटल से महिला के इलाज और ऑपरेशन से संबंधित सभी दस्तावेज जब्त कर लिए गए हैं। जिला प्रशासन के निर्देश पर फिलहाल मेट्रो हॉस्पिटल की ओपीडी बंद कर दी गई है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि महिला की मौत चिकित्सकीय लापरवाही के कारण हुई या कोई अन्य वजह थी। प्रशासन की कार्रवाई और जांच रिपोर्ट का इंतजार है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *