![]()
कौमी इंसाफ मोर्चा द्वारा बंदी सिखों की रिहाई की मांग को लेकर कल पंजाब बंद का आह्वान किया गया है। इस आह्वान के मद्देनजर गुरदासपुर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और पूरी तरह से मुस्तैद है। गुरदासपुर के एसपी-डी मनोज कुमार ने बताया कि बंद के आह्वान को देखते हुए पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। शहर में लगभग 200 पुलिस जवानों को तैनात किया जाएगा ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। एसपी-डी मनोज कुमार ने यह भी जानकारी दी कि बंद सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रभावी रहेगा। उन्होंने शहर के लोगों से शांति बनाए रखने और कानून-व्यवस्था का पालन करने की अपील की है।
Source link
बंदी सिखों की रिहाई को लेकर कल पंजाब बंद:गुरदासपुर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए, 200 जवान तैनात
