Headlines

सोनीपत में रिश्वत लेते चाय दुकानदार गिरफ्तार:पुलिसकर्मी के कहने पर ले रहा था; थाना परिसर से SI ने लगाई छलांग, दोनों पैरों में चोट




सोनीपत के खरखौदा थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद से जुड़े मामले को निपटाने के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने कार्रवाई की। एसीबी की ट्रैप कार्रवाई में थाना खरखौदा के सामने चाय की दुकान चलाने वाला व्यक्ति राकेश 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि यह रकम थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर हरिप्रकाश के कहने पर ली जा रही थी। ट्रैप की भनक लगते ही सब इंस्पेक्टर थाना परिसर की ऊपरी मंजिल पर पहुंच गया और वहां से नीचे छलांग लगा दी। दोनों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। हादसे में उसके दोनों पैरों में चोट आई, जिसके बाद एसीबी टीम ने उसे काबू कर उपचार के लिए सिविल अस्पताल खरखौदा पहुंचाया। मामले में एसीबी की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है। पारिवारिक विवाद के मामले में रिश्वत मांगने का आरोप सिसाना गांव निवासी एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद से संबंधित मामले को निपटाने की एवज में सब इंस्पेक्टर हरिप्रकाश पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। शिकायतकर्ता के अनुसार, उससे करीब 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। बाद में 8 हजार रुपये में सौदा तय होने का आरोप है। शिकायतकर्ता ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो को दी। शिकायत की पुष्टि के बाद ACB ने बनाया ट्रैप शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले की जांच की। शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि और बातचीत की रिकॉर्डिंग के बाद टीम ने रिश्वत लेते आरोपी को पकड़ने के लिए ट्रैप की योजना तैयार की। शिकायतकर्ता को तय रकम लेकर मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए। थाना के सामने चाय की दुकान पर देनी थी रकम बताया गया है कि रिश्वत की रकम थाना खरखौदा के सामने स्थित चाय की दुकान पर देने के लिए कहा गया था। शिकायतकर्ता ने चाय दुकानदार राकेश को 8 हजार रुपये दिए। रकम दिए जाने के बाद एसीबी की टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए चाय दुकानदार को रिश्वत की रकम के साथ पकड़ लिया। ट्रैप की भनक लगी तो SI ने लगाई छलांग चाय दुकानदार के पकड़े जाने और एसीबी की कार्रवाई की भनक लगते ही सब इंस्पेक्टर हरिप्रकाश थाना परिसर की ऊपरी मंजिल पर पहुंच गया। इसके बाद उसने वहां से नीचे छलांग लगा दी। नीचे गिरने से उसके दोनों पैरों में चोट आई। एसीबी टीम ने उसे काबू कर लिया और उपचार के लिए सिविल अस्पताल खरखौदा पहुंचाया। ACB कर रही मामले की आगे की जांच
मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो की ओर से आगामी कार्रवाई की जा रही है। टीम रिश्वत की रकम लेने वाले चाय दुकानदार और सब इंस्पेक्टर की भूमिका समेत शिकायत से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। 2016 में भी रिश्वत का आरोप लग चुका सब इंस्पेक्टर हरिप्रकाश पर इससे पहले भी रिश्वत लेने का आरोप लग चुका है। वर्ष 2016 में राजीव गांधी एजुकेशन सिटी, राई चौकी के इंचार्ज रहते हुए उस पर 3,500 रुपये मासिक रिश्वत मांगने का आरोप लगा था। उस मामले में विजिलेंस ने उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *