![]()
BJP की हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता के विशेष वर्ग के कुर्ता खूंटी पर लटकाने वाले बयान पर पलटवार करते हुए इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला ने कहा कि पानीपत के लोगों को शर्मिंदा होना पड़ता है कि उनके यहां एक ऐसी महिला है, जिसे बात भी करने की तमीज नहीं है। जिस जाति विशेष की वो बात करती है, वो जाति विशेष इस देश-प्रदेश का अन्न दाता है। वो जाति विशेष इस देश की रक्षा करने वालों के नामों में शामिल हैं। ये जाति विशेष के लोग इस देश को खेलों में सबसे ज्यादा मेडल देने का काम करते हैं। हम इस देश का सम्मान बढ़ाते हैं। हमें छेड़ो मत, नहीं तो बहुत परेशानी होगी। जब अर्चना गुप्ता यहां आएंगी, तो उनसे पूछा कि तुमने अभिमन्यु के कुर्ता-पयजामे खुंटी पर लटकवा दिए। ओपी धनखड़ के लटकवा दिए। और किस-किस के कुर्ता-पयजामे लटकवाने हैं, वो बता दें। हैरानी की और शर्म की बात है कि ढांडा जैसा व्यक्ति अर्चना के साथ खड़े थे। वो हमारी जाति विशेष पर टिप्प्णी कर रहीं और ढांडा (महिपाल ढांडा) हंस रहें। इससे ज्यादा शर्म की बात और कुछ हो नहीं सकती। हमारी कौम को इससे ज्यादा शर्मिंदा और कोई नहीं कर सकता है। अर्चना कहती है कि मैं जाट के घर पैदा हुई हूं, तो उसे लिखना चाहिए कि मैं जाट हूं, कहना चाहिए। संकोच नहीं करना चाहिए। मेरे से कोई पूछ लें तो मैं कहूंगा कि मेरी जाति जाट है, मैं जाट के घर पैदा हुआ हूं और मुझे गर्व है। लेकिन मैं जाट के घर पैदा होकर 36 बिरादरी के लोगों को चौधरी देवी लाल की रणनीति के मुताबिक सभी को साथ लेकर चलने की सोच रहती है। पहले जानिए, अर्चना गुप्ता का विशेष वर्ग वाला बयान… अपने बयान पर घिरने के बाद दी सफाई अर्चना गुप्ता ने बयान देने के बाद विवाद बढ़ता देख 11 अगस्त को स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने कहा कि कहा कि विशेष वर्ग से उनका मतलब किसी जाति या समुदाय से नहीं था। उनका इशारा उन बिचौलियों और कथित दलालों की ओर था, जो पिछली सरकारों में सफेद कुर्ता-पायजामा पहनकर सचिवालय पहुंचते थे और व्यवस्था में प्रभाव रखते थे। उन्होंने कहा कि चाहे हुड्डा सरकार रही हो या इनेलो की सरकार, ऐसे मध्यस्थों के माध्यम से सिस्टम बनाया जाता था और नौकरियां दिलाने के नाम पर लोगों से पैसा लिया जाता था। भाजपा अध्यक्ष ने दावा किया कि अब ऐसे लोगों का दौर समाप्त हो चुका है और उनका ‘कुर्ता-पायजामा खूंटी पर टंग चुका है’। अब पढ़िए…नेताओं ने अर्चना गुप्ता के बयान पर क्या कहा
Source link
अभय चौटाला बोले- अभिमन्यु-धनखड़ के बाद अब किसका टंगेगा कुर्ता-पयजामा:पानीपत में BJP प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता पर बरसे; कहा- ऐसी महिला है, जिसे बात करने की तमीज नहीं
