![]()
हिमाचल के पूर्व मंत्री एवं धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा आज (शुक्रवार) को दोपहर बाद अचानक शिमला स्थिति विजिलेंस मुख्यालय पहुंचे। बताया जा रहा है कि सुधीर शर्मा से आय से अधिक संपत्ति मामले में पूछताछ की जा रही है। सूत्र ये भी बताते हैं कि पूर्व वीरभद्र सरकार ने सुधीर के मंत्री रहते हुए किसी मामले के सिलसिले में उनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि इसकी अभी पुष्टि होनी बाकी है। सूचना के अनुसार- विजिलेंस ने उन्हें विजिलेंस मुख्यालय में पेश होने का नोटिस भेज रखा था। सुधीर शर्मा से अभी पूछताछ जारी है। 3 दिन पहले भी हो चुकी पूछताछ बता दें कि सुधीर शर्मा से आय से अधिक संपत्ति मामले में 3 दिन पहले ही धर्मशाला विजिलेंस कार्यालय में भी पूछताछ हो चुकी है। आज उन्हें राज्य मुख्यालय शिमला बुलाया गया है। विधानसभा सेशन से निकलने के बाद सुधीर शर्मा पार्टी के अन्य विधायकों के साथ शिमला के खलीणी स्थिति राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (विजिलेंस) मुख्यालय मुख्यालय पहुंचे। धर्मशाला में भी करीब ढाई घंटे तक उनसे पूछताछ की गई थी। असत्यापित वित्तीय और दस्तावेजी रिकॉर्ड मांगा विजिलेंस ने विधायक से नोटिस के माध्यम से प्राथमिक जांच के दौरान अनुपलब्ध या असत्यापित वित्तीय और दस्तावेजी रिकॉर्ड मांग रखा है। इनमें शेयरों और प्रतिभूतियों की खरीद, बिक्री व सरेंडर से संबंधित जानकारी के साथ डीमेट खाते, ब्रोकर और बैंकिंग ट्रेल शामिल थे। इसके अलावा, अचल संपत्तियों की खरीद-फरोख्त और बैंकिंग विवरण, वाहनों की खरीद व उनके वित्तपोषण का रिकॉर्ड, अनसिक्योर्ड लोन व एडवांस, निवेश, बैंक खाते और अन्य वित्तीय परिसंपत्तियों की जानकारी मांगी गई थी। चल-अचल संपत्तियों का पूरा ब्योरा भी मांगा वहीं, भारत और विदेश में विधायक या उनके परिवार के सदस्यों के स्वामित्व अथवा लाभ वाली सभी चल-अचल संपत्तियों का पूरा ब्योरा भी मांगा गया था। विजिलेंस के मुताबिक, पूर्व सूचना के बावजूद ये महत्वपूर्ण दस्तावेज पेश नहीं किए गए और विधायक की ओर से अतिरिक्त समय मांगा गया। अब विजिलेंस मुख्यालय की ओर से भी उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
Source link
शिमला स्थित विजिलेंस मुख्यालय पहुंचे भाजपा विधायक सुधीर शर्मा:पार्टी के दूसरे MLA भी साथ मौजूद; आय से अधिक संपत्ति मामले में पूछताछ जारी
