![]()
पंजाब सरकार की पहल के तहत, जसवीर सिंह कथियाली ने दीनानगर मार्केट कमेटी के चेयरमैन का पदभार संभाल लिया है। एक आम परिवार से आने वाले मेहनती नौजवान जसवीर सिंह को यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क विशेष रूप से उपस्थित रहे। दीनानगर हलका इंचार्ज शमशेर सिंह समेत कई स्थानीय नेता और पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद थे। मीडिया से बातचीत में कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने कहा कि यह खुशी का दिन है कि एक आम परिवार के नौजवान को मार्केट कमेटी की जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पंजाब सरकार ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। आम परिवारों के नौजवानों को मिल रही जिम्मेदारियां कटारूचक्क ने आगे कहा कि सरकार आम परिवारों के नौजवानों को आगे लाकर उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां और सम्मान दे रही है। यह पार्टी की उस नीति का हिस्सा है जिसके तहत मेहनती कार्यकर्ताओं को अवसर दिए जा रहे हैं। जेल में बंद सिंहों की रिहाई से जुड़े एक सवाल के जवाब में कटारूचक्क ने कहा कि जिन कैदियों ने अपनी सजा पूरी कर ली है, उन्हें कानून के अनुसार रिहा किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी उनकी रिहाई का समर्थन किया है। दीनानगर हलका इंचार्ज शमशेर सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित मीडियाकर्मियों, स्थानीय लोगों, पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। जसवीर सिंह कथियाली ने हाईकमान का जताया आभार चेयरमैन जसवीर सिंह कथियाली ने पार्टी हाईकमान, कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक, हलका इंचार्ज शमशेर सिंह और सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसे वह पूरी ईमानदारी और मेहनत से निभाएंगे। कथियाली ने यह भी कहा कि मार्केट कमेटी से जुड़े किसानों, आढ़तियों और अन्य वर्गों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा और उन्हें हल करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
Source link
जसवीर मार्केट कमेटी दीनानगर के चेयरमैन बने:कैबिनेट मंत्री कटारूचक्क ने करवाई ताजपोशी; कहा-बंदी सिंहों को रिहा करे सरकार
