Headlines

Truth of viral photo-video related to Pahalgam terrorist attack


1 वर्ष पहले

  • कॉपी लिंक

22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर सोशल मीडिया पर कई फोटो और वीडियो शेयर हो रहे हैं। भास्कर फैक्ट चेक में जानिए क्या है इनका सच…

1. हमले के 3 दिन बाद यानी 25 अप्रैल को सेना ने जम्मू-कश्मीर के त्राल और अनंतनाग के में 2 लश्कर आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया। ऑपरेशन के दौरान एक आतंकी के घर में रखा एक्सप्लोसिव ब्लास्ट हो गया।। इसी ऑपरेशन का बताकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। वीडियो में एक घर को जलते हुए देखा जा सकता है। (अर्काइव)

वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

वायरल वीडियो का सच…

यह वीडियो Excelsior News नाम के यूट्यूब चैनल पर 12 मई 2021 को अपलोड हुआ था। इसके कैप्शन में लिखा है- कोकेरनाग एनकाउंटर: मारे जाने से पहले आतंकियों ने भागने की नाकाम कोशिश की। वीडियो का लिंक..

Excelsior News नाम के यूट्यूब चैनल पर मौजूद वीडियो का स्क्रीनशॉट।

Excelsior News नाम के यूट्यूब चैनल पर मौजूद वीडियो का स्क्रीनशॉट।

पड़ताल के दौरान हमें इस एनकाउंटर से जुड़ी खबर ABP न्यूज की वेबसाइट पर मिली। वेबसाइट के मुताबिक, कोकेरनाग में आतंकियों और सुरक्षाबलों में हुई मुठभेड़ में तीनों आतंकी मारे गए थे। इन तीनों आतंकियों का संबंध लश्कर-ए-तैयबा से बताया गया था। वहीं, ये खबर भी वेबसाइट पर 11 मई 2021 को पब्लिश हुई थी। खबर का लिंक… साफ है कि वायरल वीडियो 4 साल पुराना है। यह हाल ही में हुए सेना के ऑपरेशन का नहीं है।

2. पहलगाम आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुआ। इसमें एक शख्स हाथ में AK-47 पकड़े नजर आता है। इस तस्वीर को पहलगाम हमले के आतंकी का बताकर शेयर किया गया। (अर्काइव)

वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

वायरल फोटो का सच…

वायरल फोटो से जुड़ा 40 सेकेंड का वीडियो क्लिप Bilal khan नाम के फेसबुक यूजर ने 26 अक्टूबर 2021 को शेयर किया था। पोस्ट का लिंक…

फेसबुक पर शेयर किए गए पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

फेसबुक पर शेयर किए गए पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

साफ है कि जो फोटो पहलगाम हमले के आतंकी की बताकर शेयर की जा रही है। उससे जुड़ा वीडियो 2021 से इंटरनेट पर मौजूद है यानी ये फोटो पहलगाम हमले के आतंकी की नहीं है।

3. भारतीय सेना का एक वीडियो #PahalgamTerroristAttack के साथ शेयर किया जा रहा है। भारतीय सेना के जवान आर्टिलरी फायर करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पोस्ट को देखकर ऐसा लग रहा है कि यह हालिया हमले से जुड़ा है। (अर्काइ‌व)

यूजर के शेयर किए गए पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

यूजर के शेयर किए गए पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

वायरल वीडियो का सच…

यह वीडियो 2020 से इंटरनेट पर मौजूद है। इस वीडियो को IAF Garud नाम के फेसबुक पेज ने 15 अप्रैल 2020 को शेयर किया था। पोस्ट का लिंक…

IAF Garud के फेसबुक पेज पर शेयर किए गए पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

IAF Garud के फेसबुक पेज पर शेयर किए गए पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

इससे साफ होता है कि वायरल वीडियो हाल का नहीं बल्कि 5 साल पुराना है।

————————————————————————————————-

पहलगाम आतंकी हमले से जुड़ी अन्य फैक्ट चेक खबर पढ़ें…

सोशल मीडिया पर लेफ्टिनेंट के नाम से वायरल वीडियो फर्जी: हरियाणा में परिवार ने नकारा; सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कपल ने अपना बताया

पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए हरियाणा के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल और उनकी पत्नी हिमांशी के नाम पर जिस वीडियो को उनका आखिरी वीडियो बताया जा रहा है, वह उनका नहीं है। विनय के परिवार ने इसकी पुष्टि की है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *