Headlines

हिमाचल के 4 जिलों में आज बारिश का अलर्ट:कल से 5 दिन कमजोर पड़ेगा मानसून, धूप खिलने से 3 डिग्री तक बढ़ेगा पारा




हिमाचल प्रदेश में आज कुछेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा और मंडी जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। हालांकि, रविवार से मानसून की रफ्तार कमजोर पड़ने की संभावना है। इसके बाद राज्य में अगले पांच दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। बारिश की गतिविधियां कम होने से तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस का उछाल आएगा। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में अधिकतम तापमान पहले ही सामान्य से ऊपर चल रहा है। ऐसे में मौसम साफ रहने और धूप निकलने से गर्मी और बढ़ने की संभावना है। कांगड़ा का पारा सामान्य से 4.5 डिग्री ज्यादा कांगड़ा का तापमान सामान्य की तुलना सबसे ज्यादा 4.5 डिग्री के उछाल के साथ 31.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। शिमला का अधिकतम तापमान भी सामान्य से 2 डिग्री अधिक के साथ 24.5 डिग्री, धर्मशाला का 2.4 डिग्री अधिक के साथ 29 डिग्री और मंडी का तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक के साथ 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मानसून सीजन में अब तक सामान्य से 8% कम बारिश प्रदेश में इस मानसून सीजन के दौरान अब तक सामान्य से 8 प्रतिशत कम बारिश हुई है। एक जून से 21 अगस्त के बीच प्रदेश में सामान्य तौर पर 550.4 मिलीमीटर बारिश होती है, जबकि इस बार अब तक 505 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। हालांकि, कुछ जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। चंबा में सामान्य से 2 प्रतिशत अधिक, किन्नौर में 5 प्रतिशत अधिक, कुल्लू में 24 प्रतिशत अधिक, शिमला में 18 प्रतिशत अधिक और सिरमौर में 2 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। लाहौल स्पीति में सामान्य से 53% कम बारिश वहीं, कई जिलों में बारिश सामान्य से कम रही है। हमीरपुर में 35 प्रतिशत कम, कांगड़ा में 8 प्रतिशत कम, लाहौल-स्पीति में 53 प्रतिशत कम, मंडी में 22 प्रतिशत कम, सोलन में 11 प्रतिशत कम और ऊना में 1 प्रतिशत कम बारिश हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *