Headlines

पंजाब- चंडीगढ़ में आज बारिश के आसार:तापमान 0.6 डिग्री गिरा, मानसून सीजन में 28.6% कम बारिश, डैम खतरे के निशान से नीचे




पंजाब में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक आज शनिवार को पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर और रूपनगर में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। वहीं, राज्य के कई अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। चंडीगढ़ में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा। एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। शहर के तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है और अब यह सामान्य के करीब पहुंच गया है। शुक्रवार को सबसे अधिक तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस श्री आनंदपुर साहिब में दर्ज किया गया। अमृतसर से गुजर रही मॉनसून ट्रफ मॉनसून ट्रफ इस समय अमृतसर से होकर गुजर रही है, जिससे पंजाब में बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। वहीं, उत्तरी हरियाणा के ऊपर बना ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण भी पंजाब और चंडीगढ़ के मौसम को प्रभावित कर रहा है। इसके चलते 21-22 अगस्त को पंजाब में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। चंडीगढ़ में 22 अगस्त को कई जगहों पर बारिश के आसार हैं। बिजली की मांग 13 हजार मेगावाट पहुंची 21 अगस्त की रात 10:43 बजे पंजाब में बिजली की कुल मांग 13,046 मेगावाट दर्ज की गई। राज्य में उस समय 5,023 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा था, जबकि करीब 8,018 मेगावाट बिजली ग्रिड से ली जा रही थी। ग्रिड की फ्रीक्वेंसी 50.03 हर्ट्ज रही। तय शेड्यूल से पंजाब ने करीब 39 मेगावाट ज्यादा बिजली ली।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *