Headlines

A group of 60 devotees will walk 1100 km to reach Ramdevra in 25 days.


बासवा| बुरहानपुर के डोंगरगांव से 60 से अधिक श्रद्धालु सोमवार को रामदेवरा के लिए पैदल यात्रा पर निकले। श्रद्धालु करीब 25 दिन में 1100 किमी का सफर तय कर रामदेवरा पहुंचेंगे। यात्रा में बाबा रामदेव के वाहन माने जाने वाले लीला घोड़े की 30 किलो वजनी प्रतिक

.

यात्रा में शामिल राहुल चौहान ने बताया ग्रामीण पिछले 12 वर्षों से रामदेवरा की पैदल यात्रा कर रहे हैं। पहले वर्ष 8 से 10 लोग यात्रा पर निकले थे, लेकिन अब हर साल श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। इस वर्ष 60 से अधिक श्रद्धालु शामिल हैं। उन्होंने बताया लीला घोड़े की प्रतिकृति को प्रत्येक श्रद्धालु करीब एक से डेढ़ किमी तक अपने कंधे पर धारण कर चलता है।

इसे रामदेवरा मंदिर में अर्पित किया जाएगा। उन्होंने बताया गांव सहित क्षेत्र की सुख-शांति व समृद्धि की कामना से यात्रा निकाली जाती है। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भोजन नहीं बनाते, बल्कि रास्ते में ग्रामीणों द्वारा भोजन की व्यवस्था की जाती है। भादौ माह में रामदेवरा में लगने वाले मेले के दौरान लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *