चंडीगढ़| ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 213वें दिन पंजाब पुलिस ने राज्य में 648 ठिकानों पर छापे मारे। पुलिस ने 424 व्यक्तियों को सात हथियारों सहित गिरफ्तार किया। अब तक कुल गिरफ्तारियां 63,065 हो गई हैं। इसके अलावा 226 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 12 फरार अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है। लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से रिपोर्ट कर सकते हैं।
Source link
पुलिस ने 648 स्थानों पर छापे मारे; 424 काबू किए
