Headlines

विदिशा जिला कोर्ट में स्वास्थ्य शिविर:न्यायिक अधिकारियों-कर्मचारियों समेत 325 लोगों ने जांच कराई, जिला जज बोले- सभी स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं




विदिशा जिला न्यायालय परिसर में शनिवार को स्वास्थ्य जांच और जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें न्यायिक अधिकारियों, वकीलों और न्यायिक कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच की गई। कुल 325 लोगों के रक्त सैंपल लिए गए हैं। इनकी जांच अभी जारी है। जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ डॉक्टर शिविर में मौजूद रहे। उन्होंने अलग-अलग बीमारियों के लक्षण बताए। बचाव और इलाज की जानकारी भी दी। डॉक्टरों ने रोज की दिनचर्या ठीक रखने की सलाह दी। संतुलित खाना खाने और व्यायाम करने पर भी जोर दिया। उन्होंने समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की बात कही। प्रधान जिला जज ने स्वास्थ्य पर जोर दिया प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेख सलीम ने कहा कि न्यायिक काम की जिम्मेदारियों के साथ स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि नियमित जांच से गंभीर बीमारी का शुरुआती समय में पता चल सकता है। इससे समय पर इलाज शुरू किया जा सकता है। उन्होंने सभी लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। 18-19 अगस्त को लिए गए थे सैंपल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड नितेन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि शिविर की तैयारी कई दिन पहले शुरू कर दी गई थी।18-19 अगस्त को जिला न्यायालय परिसर में कैंप लगाया गया था। इसमें न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और न्यायिक कर्मचारियों के रक्त सैंपल लिए गए थे। शिविर का उद्देश्य न्यायिक परिवार को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और बेहतर कार्य वातावरण देना था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *