![]()
कोटा में एक दंपती ने सुनार को नकली सोने का हार देकर करीब 3 लाख रुपए की ज्वेलरी ठग ली। आरोप है कि दोनों ने योजनाबद्ध तरीके से दुकान पर पहुंचकर सुनार को झांसे में लिया और असली गहने लेकर फरार हो गए। दुकान में लगे CCTV कैमरों में पूरी घटना कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी है। घटना रामपुरा कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित स्वर्ण-रजत मार्केट में 19 अगस्त दोपहर 3 बजे की है। CCTV फुटेज में महिला और पुरुष दुकान पर आते और नकली हार देकर असली ज्वेलरी ले जाते नजर आ रहे हैं। 25 ग्राम सोने में निकला 18 फीसदी सोना रामपुरा थाना अधिकारी देशराज सिंह ने बताया कि दंपती दुकान पर पहुंचे और करीब 25 ग्राम वजन का सोने का हार दुकानदार को दिया। दुकानदार ने जांच की तो हार में करीब 70 से 80 प्रतिशत तक सोना होने का अंदाजा हुआ। इसके बाद आरोपियों ने इसी हार के बदले दूसरी सोने की ज्वेलरी ले ली और वहां से चले गए। बाद में सुनार ने हार को गलाकर जांच की तो उसमें महज करीब 17 से 18 प्रतिशत ही सोना निकला। इससे दुकानदार फूल बिहारी को 3 लाख रुपए से ज्यादा का नुकसान बताया गया है। थाना अधिकारी के अनुसार, सुनार ने अभी तक पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। शिकायत मिलने पर पुलिस मामले की जांच करेगी।
Source link
सुनार को नकली हार थमाया,3 लाख की ज्वेलरी लेकर भागे:कोटा में दंपती ने की ठगी की वारदात, दुकान में लगे CCTV में कैद हुई घटना
