![]()
भास्कर न्यूज | जालंधर शहर में नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल के कारण सफाई व्यवस्था ठप पड़ी है। कर्मचारी संगठन लगातार तीसरे दिन कामकाज बंद रखकर हड़ताल पर हैं। हड़ताल सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट, कर्मचारियों की नई भर्ती और अन्य मांगों के समर्थन में की गई है। कर्मचारियों का कहना है कि मांगों पर समाधान नहीं निकलने से कामकाज बहाल नहीं हो सका, जबकि नगर निगम भी अब तक मसला सुलझाने में विफल रहा है। त्योहारी सीजन के बीच बाजारों में नियमित सफाई न होने से स्थिति जटिल हो गई है। ओल्ड जीटी रोड के बीचों-बीच कूड़े के ढेर लगे दिखाई दे रहे हैं। रैनक बाजार, प्रताप बाग, मछली मार्केट और टीवी सेंटर के सामने भी इसी तरह कचरा जमा है। अंगूरों की बेलों का इलाका, अर्बन एस्टेट और नकोदर रोड पर भी कूड़े के ढेरों से रास्ते अटे पड़े हैं। कई स्थानों पर ट्रैफिक में भारी दिक्कत रही। प्लाजा चौक के पास डंप पर सड़क तक आया हुआ कचरा।
Source link
निगम कर्मचारियों की 3 दिन से हड़ताल, बाजारों- सड़कों पर कूड़े के ढेर
