Headlines

त्योहारों को लेकर जींद पुलिस अलर्ट:एसपी बोले-बाजारों में सतर्क रहें, साइबर ठगी से बचें, फर्जी ऑफर के झांसे में न आए




जींद में एपी कुलदीप सिंह ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर आमजन से बाजारों में खरीदारी के दौरान सतर्कता बरतने और साइबर ठगी से बचने की अपील की है। उन्होंने नागरिकों से अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया। एसपी ने बताया कि त्योहारों के दौरान बाजारों में भीड़ बढ़ जाती है। ऐसी स्थिति में नागरिकों को अपने मोबाइल फोन, पर्स, नकदी और अन्य कीमती सामान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर किसी भी अनजान व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर उसे नजरअंदाज न करें और तुरंत पुलिस को सूचित करें। फर्जी ऑफर से कर सकते है ठगी का प्रयास कुलदीप सिंह ने यह भी चेतावनी दी कि त्योहारों के समय ऑनलाइन खरीदारी और डिजिटल भुगतान में वृद्धि होती है। साइबर अपराधी इस मौके का फायदा उठाकर फर्जी ऑफर, डिस्काउंट, कूपन, लिंक, क्यूआर कोड, केवाईसी अपडेट और रिफंड के नाम पर ठगी का प्रयास कर सकते हैं। आमजन को सलाह दी गई है कि वे किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और किसी भी व्यक्ति के साथ ओटीपी (OTP), पिन (PIN), सीवीवी (CVV) या बैंक खाते से संबंधित गोपनीय जानकारी साझा न करें। ‘हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके साइबर अपराध की सूचना दें’ उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके साइबर अपराध की सूचना दें। जींद पुलिस ने दोहराया कि वह नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *