Headlines

उचाना में घर से चोरी का खुलासा:3 आरोपी गिरफ्तार; गेहूं के 7 कट्टे बरामद, ताला तोड़कर घुसे थे चोर




जींद जिले में उचाना थाना पुलिस ने घर में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए गेहूं के 7 कट्टे बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव खटकड़ निवासी अंकुश, विक्रम उर्फ मोटा और सावन के रूप में हुई है। थाना उचाना प्रभारी उप निरीक्षक चंद्रपाल ने बताया कि गांव खटकड़ निवासी बीरूराम ने पुलिस को शिकायत दी थी। बीरूराम के अनुसार, वह अपने परिवार के साथ किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। जब वे वापस लौटे, तो मकान का ताला टूटा हुआ मिला। गेहूं के 7 कट्टे किए बरामद घर के अंदर जांच करने पर गैस सिलेंडर, इन्वर्टर, बैटरी, अनाज की टंकी में रखा गेहूं और अन्य घरेलू सामान गायब मिला। इस शिकायत के आधार पर थाना उचाना में 22 अगस्त 2026 को अभियोग संख्या 203, धारा 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच पीएसआई गुरमीत सिंह को सौंपी गई। पुलिस ने तकनीकी जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की। इसके बाद गांव खटकड़ निवासी अंकुश, विक्रम उर्फ मोटा और सावन को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान, आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए गेहूं के 7 कट्टे बरामद किए गए। अन्य सामान का पता लगा रही पुलिस पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस चोरी किए गए अन्य सामान और वारदात में शामिल अन्य संभावित आरोपियों के संबंध में भी जांच कर रही है। जींद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अपने घर को खाली छोड़ते समय सावधानी बरतें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *