Headlines

कॉमनवेल्थ पदकवीरों का पंचकूला में 26 अगस्त को सम्मान:CM सैनी देंगे 13.5 करोड़ के कैश अवॉर्ड; PM कार्यक्रम के चलते पहले हो चुका स्थगित




कॉमनवेल्थ गेम्स में देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले हरियाणा के खिलाड़ियों को राज्य सरकार सम्मानित करेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 26 अगस्त को पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित होने वाले समारोह में पदक विजेता खिलाड़ियों के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित करेंगे। सरकार की ओर से इस कार्यक्रम में करीब साढे 13 करोड़ रुपए के कैश अवॉर्ड वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम में करीब 2 हजार युवा खिलाड़ी भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम पहले 7 अगस्त को होना था लेकिन पीएम का कार्यक्रम बनने के बाद इसे स्थगित कर दिया गया। हरियाणा के खिलाड़ियों के 7 स्वर्ण
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन में हरियाणा की अहम भूमिका रही। देश के खाते में आए 13 स्वर्ण पदकों में से 7 स्वर्ण हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते। इसके अलावा हरियाणा के खिलाड़ियों ने देश के लिए कुल 10 पदक अपने नाम किए।
प्रतिभागी खिलाड़ियों का भी सम्मान सरकार की ओर से सिर्फ पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को ही सम्मानित नहीं किया जाएगा, बल्कि कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले अन्य खिलाड़ियों को भी सम्मान मिलेगा। इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ेगा और प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी। देवीलाल स्टेडियम में होगा समारोह सम्मान समारोह का आयोजन पंचकूला स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी और खेल जगत से जुड़े लोग मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी खिलाड़ियों को सम्मानित करने के साथ उनके प्रदर्शन की सराहना करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *