भास्कर न्यूज | कसडोल ग्राम पंचायत छरछेद में दोपहर 12 बजे विकसित भारत जी राम जी के तहत विशेष ग्रामसभा की बैठक हुई। मुख्य अतिथि लीजा सिद्धांत मिश्रा जनपद सदस्य जनपद पंचायत कसडोल रहीं। भारत माता के छायाचित्र पर पूजा-पाठ, माल्यार्पण के बाद ग्रामसभा शुरू हुई। सदस्यों ने सर्वसम्मति से ग्रामसभा अध्यक्ष के रूप में सरपंच भरत दास मानिकपुरी को चुना। इसके बाद विकसित भारत जी राम जी के तहत कार्यों, कार्ययोजना पर चर्चा हुई। गतिविधियों की रूपरेखा के अनुसार कार्यक्रम आगे बढ़ाया गया। मेरे गांव की प्राथमिकता पर चर्चा हुई। वोटिंग वॉल पर फ्लेक्सी चार्ट लगाया गया। संभावित कार्यों में जल संरक्षण, खेत तालाब, ग्रामीण सड़क, वृक्षारोपण, सामुदायिक परिसंपत्ति, आजीविका आधारित काम शामिल रहे। सदस्यों ने फ्लेक्सी कार्ययोजना चार्ट पर स्केच के माध्यम से टिक लगाकर वोट किया। 125 दिन रोजगार मेरा अधिकार शपथ पर चर्चा हुई। सदस्यों ने शपथ ली। गांव के विकास कार्यों में सक्रिय सहयोग का संकल्प लिया। विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनने की बात कही। गांव को स्वच्छ, सुघघर गांव बनाने का संकल्प लिया। जनता पूछे पंचायत बताएं संवाद मंच पर चर्चा हुई। मंच पर सवाल-जवाब हुए। सदस्यों ने विकसित भारत जी राम जी के कार्यों के बारे में पूछा। विस्तृत जानकारी दी गई। संवाद मंच में तालियों की गूंज उठी। गांव के विकास कार्यों पर चर्चा हुई। तिरंगे के साथ विकास संदेश पर चर्चा के बाद समापन हुआ। ग्रामसभा सदस्य, जनप्रतिनिधि, मुख्य अतिथि, बड़ी संख्या में ग्रामीण तिरंगा झंडा लेकर पूरे गांव में भ्रमण पर निकले। जोर-शोर से नारे लगे। “मेरा गांव मेरा संकल्प”, “स्वच्छ भारत स्वच्छ छरछेद”, “भारत माता की जय” के जयकारे के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ। चंचल वर्मा कार्यक्रम अधिकारी जनपद पंचायत कसडोल मौजूद रहीं। पुष्पेंद्र ध्रुव सहायक विकास विस्तार अधिकारी जनपद पंचायत कसडोल पहुंचे। नंदकुमार साहू शिक्षक, ग्राम पंचायत नोडल अधिकारी रहे। सरपंच भरत दास मानिकपुरी, उपसरपंच धनंजय कुमार साहू, प्रेमसागर भाट, पंचराम कैवर्त, गिरजा बाई सोनवानी, ट्विंकल साहू, अंजलि मानिकपुरी, संगीता कैवर्त, पुष्पा घृतलहरे, पुष्पा बाई कैवर्त, रजनी सेन, समस्त पंचगण मौजूद रहे। तुलसीराम आंचल सचिव ग्राम पंचायत छरछेद रहे। शिवकरण घृतलहरे रोजगार सहायक रहे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, समस्त मितानीन, बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। विकसित भारत संदेश कार्ड पर चर्चा हुई। संदेश कार्ड में लिखा गया कि मैं अपने गांव में यह बदलाव देखना चाहता या चाहती हूं। ग्रामीणों को एक-एक संदेश कार्ड दिया गया। सभी ने अपना संदेश लिखा। नाम, हस्ताक्षर किए। मत पेटी बनाई गई। सभी ने संदेश कार्ड मत पेटी में जमा किए।
Source link
छरछेद पंचायत की विशेष ग्रामसभा में वोटिंग से तय की सभी विकास कार्यों की प्राथमिकता
