![]()
डीडी न्यूज के लाइव टीवी डिबेट में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद और अयोध्या के महंत राजू दास के बीच कथित गाली-गलौज के मामले ने तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बहस के दौरान कुंवर सिंह निषाद की मां को लेकर भी कथित तौर पर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया। पार्टी ने इसे लोकतांत्रिक संवाद और सार्वजनिक जीवन की मर्यादा का अपमान बताया है। यूपी कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन डॉ. सी. पी. राय ने कहा कि राजनीतिक बहस में तर्क खत्म होने पर गाली-गलौज को हथियार बनाना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। किसी की मां को गाली देना, व्यक्तिगत टिप्पणी करना या धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल करना न संतत्व की पहचान है, न सनातन संस्कार और न ही लोकतांत्रिक आचरण। ‘धार्मिक पहचान किसी को अपमान का लाइसेंस नहीं देती’ कांग्रेस ने कहा कि कोई व्यक्ति धार्मिक पद या प्रभाव की आड़ में किसी राजनीतिक कार्यकर्ता को गाली देने या डराने का अधिकार नहीं पा सकता। पार्टी ने स्पष्ट किया कि भगवा वस्त्र किसी को कानून से ऊपर नहीं बनाते और धार्मिक पहचान किसी दूसरे नागरिक के सार्वजनिक अपमान का लाइसेंस नहीं है। यूपी कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन डॉ. सी. पी. राय के मुताबिक, “मंच टीवी का हो या मंदिर का, मर्यादा सभी के लिए समान होनी चाहिए।” ‘कांग्रेस कार्यकर्ता गाली से डरने वाले नहीं’ पार्टी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता गाली या धमकी से डरने वाले नहीं हैं। कांग्रेस संविधान और कानून में विश्वास करती है और राजनीतिक सवालों का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देने में भरोसा रखती है। पार्टी ने पूरे कार्यक्रम की मूल रिकॉर्डिंग, वीडियो फुटेज और उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच की मांग की है। कांग्रेस का कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो कानून के मुताबिक कार्रवाई होनी चाहिए। कांग्रेस ने कहा- गाली का जवाब तर्क से देंगे कांग्रेस ने अपने बयान में कहा कि गाली देने वालों को तर्क से जवाब दिया जाएगा और धमकी देने वालों का जवाब संविधान की ताकत से दिया जाएगा। पार्टी ने कहा कि लोकतांत्रिक संवाद और सार्वजनिक जीवन की मर्यादा कमजोर करने वाली किसी भी कोशिश के खिलाफ कांग्रेस मजबूती से खड़ी रहेगी।
Source link
कांग्रेस प्रवक्ता को महंत राजू दास ने दी गाली:टीवी डिबेट के दौरान विवाद, कांग्रेस बोली-भगवा वस्त्र कानून से ऊपर नहीं, एफआईआर हो
