Headlines

छत्तीसगढ़ से अनूपपुर में पेट्रोल की कालाबाजारी:बाइक से लाकर बेचने की फिराक में था युवक, गिरफ्तार; 150 लीटर पेट्रोल-वाहन जब्त




अनूपपुर जिले की जैतहरी पुलिस ने सोमवार शाम अवैध रूप से पेट्रोल का परिवहन कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 150 लीटर पेट्रोल और परिवहन में प्रयुक्त बाइक समेत कुल 72,200 रुपए का सामान जब्त किया है। मुखबिर की सूचना पर छातापटपर तिराहे पर घेराबंदी जैतहरी थाना प्रभारी गोकुलानंद पाण्डेय ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति लाल रंग की बाइक पर अवैध पेट्रोल लादकर ग्राम छातापटपर की ओर बेचने जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छातापटपर तिराहा रोड पर सघन वाहन चेकिंग शुरू की। तीन बड़े झोलों से मिला 150 लीटर पेट्रोल चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक (MP65M0204) को रोककर तलाशी ली। बाइक पर लदे तीन बड़े झोलों में रखे डिब्बों से कुल 150 लीटर अवैध पेट्रोल बरामद हुआ। जब्त पेट्रोल की कीमत लगभग 12,200 रुपए तथा बाइक की कीमत 60,000 रुपए आंकी गई है। छत्तीसगढ़ के मरवाही से खरीदकर लाया था पेट्रोल पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम लीलाधर राठौर (35), निवासी आदर्श ग्राम सिवनी (जैतहरी) बताया। वैध दस्तावेज न पेश कर पाने पर आरोपी ने स्वीकार किया कि वह यह पेट्रोल मरवाही (छत्तीसगढ़) के एक पेट्रोल पंप से खरीदकर क्षेत्र में अवैध बिक्री के लिए ला रहा था। धारा 287 BNS के तहत मामला दर्ज पुलिस ने कुल 72,200 रुपए का माल जब्त कर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 287 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गोकुलानंद पाण्डेय, सउनि जयसिंह, आरक्षक राहुल कंसाना और नरेन्द्र जाट की सराहनीय भूमिका रही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *