Headlines

जोधपुर में कल 5 घंटे बिजली कटौती:मेंटेनेंस के चलते पावर सप्लाई रहेगी बंद; जानिए कौन-कौन से इलाके होंगे प्रभावित




जोधपुर शहर में बिजली लाइनों के रख-रखाव के चलते कई कॉलोनी में शनिवार को बिजली बंद रहेगी। कई इलाकों में 5 घंटे तक बिजली नहीं आएगी। इसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। सुबह 6 बजे से 11 यहां रहेगा पावरकट 33/11 KV सबस्टेशन शिकारी बेरा से 11 KV तीन नंबर फीडर का शटडाउन सुबह 6 बजे से 11 तक रहेगा। जिसमें ओम नगर, गणेश नगर, शिकारी बेरा,प्रेम नगर और मिरासी कॉलोनी के आसपास के क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगा। बिजली विभाग ने संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय से बिजली से जुड़े आवश्यक कार्य निपटा लें और कटौती के दौरान सहयोग करें। विभाग के अनुसार रखरखाव कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *