Headlines

नूंह में गोतस्करों ने पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर:एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार, पिकअप में राजस्थान ले जा रहे थे गोवंश




नूंह जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर गोतस्करों ने एंटी सीएस स्टाफ (गोकशी रोधी दस्ता) की टीम की गाड़ी को टक्कर मार दी। पुलिस टीम गोतस्करों को पकड़ने गई थी। इस घटना के बावजूद पुलिसकर्मियों ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से तीन गोवंश से भरी पिकअप बरामद की। हालांकि, एक अन्य तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहा। एंटी सीएस स्टाफ प्रभारी महेंद्र सिंह को सूचना मिली थी कि कुछ गोतस्कर एक पिकअप में गोवंश भरकर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के रास्ते राजस्थान ले जा रहे हैं। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने सदर थाना क्षेत्र के गांव अगोन के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर नाकाबंदी की। पुलिस ने पीछा करके पकड़ा गोवंश तस्कर नाकाबंदी के दौरान गोवंश से लदी पिकअप वहां पहुंची। पुलिस को देखते ही ड्राइवर ने वाहन रोकने की बजाय पुलिस की गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी और भागने का प्रयास किया। टक्कर में पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। टीम ने तुरंत पीछा कर पिकअप को रोका और एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान तावडू थाना क्षेत्र के ग्वारका निवासी खुशिया के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने फरार साथी का नाम तावडू थाना क्षेत्र के कांगरका निवासी रुकमुद्दीन बताया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सदर थाना फिरोजपुर झिरका में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बरामद किए गए तीनों गोवंश को पुलिस ने सुरक्षित रूप से तिजारा रोड स्थित मेवात क्षेत्र गोशाला भेज दिया है। एंटी सीएस स्टाफ प्रभारी महेंद्र सिंह ने पुष्टि की है कि फरार आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *