Headlines

बठिंडा में प्रॉपर्टी डीलर ने सल्फास निगला, मौत:विवाद व मानसिक प्रताड़ना में उठाया कदम, एक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस




बठिंडा के बल्लाराम नगर इलाके में एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ महज 22 साल के एक युवा प्रॉपर्टी डीलर ने प्रॉपर्टी विवाद और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर कथित तौर पर जहरीला पदार्थ (सल्फास) निगल लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस संबंध में पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। धमकियों से डिप्रेशन में था इकलौता बेटा पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मृतक की पहचान बल्लाराम नगर निवासी शुगन बांसल (22) पुत्र आशु बांसल के रूप में हुई है, जो प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। मृतक की मां मीनाक्षी बांसल ने पुलिस को दिए अपने बयानों में उनके बेटे शुगन का भागू रोड के रहने वाले रूस्तम दत्त नाम के व्यक्ति के साथ एक प्रॉपर्टी के सौदे को लेकर पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। मीनाक्षी बांसल ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विवाद के बाद से ही रूस्तम दत्त मेरे बेटे को लगातार फोन कॉल और मोबाइल पर मैसेज भेजकर डरा-धमका रहा था। इन लगातार मिल रही धमकियों के कारण शुगन गहरे मानसिक तनाव (डिप्रेशन) में चला गया था।” बुधवार को उठाया आत्मघाती कदम परिजनों ने बताया कि बुधवार को इसी तनाव से तंग आकर शुगन ने अपने घर के भीतर ही सल्फास की गोलियां निगल लीं। कुछ ही देर बाद जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, तो परिवार को इस बात का पता चला। वे आनन-फानन में उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों के लाख प्रयासों के बावजूद शुगन को बचाया नहीं जा सका और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू थाना थर्मल की पुलिस टीम तुरंत अस्पताल पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। थाना थर्मल एसएचओ हरजोत सिंह ने बताया कि मृतक की मां मीनाक्षी बांसल की शिकायत पर आरोपी रूस्तम दत्त (निवासी भागू रोड) के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की संगीन धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। एसएचओ ने साफ किया कि आरोपी फिलहाल फरार है और उसे जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजने के लिए पुलिस की टीमें उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *