![]()
भीलवाड़ा शहर में आज मंगलवार को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक दो घंटे बिजली बंद रहेगी। इलेक्ट्रिसिटी मेंटेनेंस वर्क के चलते पुराने भीलवाड़ा सहित 30 से ज्यादा इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। तिलक नगर समेत इन इलाकों में होगी कटौती एवीएनएल के सहायक अभियंता हरीश कुमार टेलर ने बताया कि तिलक नगर के सभी सेक्टर, कृष्ण कुंज, रिद्धि सिद्धि एनक्लेव, आदर्श विहार, गोकुल विहार, राधे नगर, श्री विहार, इम्पीरियल प्राइम, आदर्श नगर, भवानी नगर, अपना घर योजना, मदीना कॉलोनी, भूरा विहार, दादा बाड़ी, बकता बाबा रोड, सिद्धिविनायक हॉस्पिटल, कोली मोहल्ला, धान मंडी, पंचमुखी दरबार, तेजाजी चैक और बक्ता बाबा रोड क्षेत्र में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। खटीक मोहल्ला और रिंग रोड क्षेत्र भी प्रभावित इसके अलावा खटीक मोहल्ला, जूनावास, शीतला माता मंदिर, ईरास, ओम नगर, अलीजा नगर, हैलेड, रिंग रोड, सदर थाना और देव छाया के आसपास के क्षेत्र भी बिजली कटौती से प्रभावित रहेंगे।
Source link
भीलवाड़ा में आज 2 घंटे बिजली बंद:सुबह 11 बजे तक 30 से ज्यादा इलाकों में होगी कटौती
