![]()
15 साल के वैभव सूर्यवंशी का दिलीप ट्रॉफी डेब्यू उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। बेंगलुरु में नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में ईस्ट जोन के उप-कप्तान वैभव 6 गेंदों पर 8 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने लगातार दो चौके लगाए, लेकिन इसी ओवर की आखिरी गेंद पर गली में कैच दे बैठे। मैच में उनकी बल्लेबाजी से ज्यादा उनकी जर्सी चर्चा में रही। उन्होंने जर्सी पर टेप लगाकर अपना पसंदीदा नंबर-3 दिखाया। नंबर-3 की जर्सी के लिए टेप लगाया वैभव की जर्सी के पीछे एक हिस्से पर काला टेप लगा हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईस्ट जोन की लॉजिस्टिक्स टीम उन्हें नंबर-3 की जर्सी समय पर उपलब्ध नहीं करा सकी थी। वैभव ने दूसरी जर्सी के नंबर के एक हिस्से को टेप से ढक दिया, ताकि पीछे सिर्फ नंबर-3 नजर आए। वे IPL में राजस्थान रॉयल्स और भारत के लिए भी नंबर-3 की जर्सी पहन चुके हैं। 6 गेंदों में दो चौके, फिर गली में कैच नॉर्थ ईस्ट जोन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। वैभव ने पारी के दूसरे ओवर में बिश्वोरजीत कोंथौजम की गेंदों पर लगातार दो चौके लगाए। इसके बाद अगली गेंद डॉट रही, लेकिन ओवर की आखिरी गेंद पर वैभव ने बल्ला लगाया और गली में जोसेफ लालथंकुमा को कैच दे बैठे। वे 6 गेंदों पर 8 रन बनाकर आउट हुए। 138 रन पर 5 विकेट गिरने के बाद संभली पारी ईस्ट जोन की शुरुआत अच्छी नहीं रही। वैभव 8 और कप्तान ईशान किशन 4 रन बनाकर आउट हो गए। टीम ने 138 रन तक 5 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद सुदीप कुमार घरामी और शाहबाज अहमद ने शानदार शतक लगाए। सुदीप ने 146 और शाहबाज ने 167 रन बनाए। दोनों की पारियों से ईस्ट जोन ने पहली पारी में 467 रन बनाए। 111 रन पर सिमटा नॉर्थ ईस्ट जोन, फॉलोऑन 467 रन के जवाब में नॉर्थ ईस्ट जोन की टीम 111 रन पर ऑलआउट हो गई। अभिजीत सरकार ने 9.5 ओवर में 20 रन देकर 5 विकेट लिए। शाहबाज अहमद ने भी 3 विकेट हासिल किए। 356 रन की पहली पारी की बढ़त के बाद ईस्ट जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन को फॉलोऑन दे दिया। ईस्ट जोन की टीम अब मैच पर मजबूत पकड़ बना चुकी है। —————————————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… नाइट क्लब घटना के बाद ब्रायडन कार्स टीम से बाहर:पाकिस्तान के खिलाफ दूसरा टेस्ट नहीं खेलेंगे; ECB बोला- क्रिकेट रेगुलेटर जांच करेगा इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स को डर्बी के नाइट क्लब में हुई घटना के बाद पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए टीम से बाहर कर दिया गया है। यह घटना शनिवार रात मिडिल इंग्लैंड के डर्बी में हुई। पूरी खबर
Source link
15 साल के वैभव सूर्यवंशी का दिलीप ट्रॉफी डेब्यू:8 रन पर आउट हुए, नंबर-3 के लिए जर्सी पर टेप लगाया; ईस्ट जोन मजबूत
