![]()
हाथरस के सादाबाद में सुभाष गली स्थित श्री ठाकुर हनुमान जी महाराज मंदिर में सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर श्रद्धा एवं भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिला। मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों और रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया। इस अवसर पर भगवान शिवजी का फूलों से मनमोहक श्रृंगार किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। मंदिर प्रबंधक दिनेश अग्रवाल ने बताया कि श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों पर झूमते हुए भगवान के जयकारे लगाए। पूरे मंदिर परिसर में ‘बम बम भोले’ और ‘जय श्री राम’ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। मंदिर में आने वाले भक्तों के लिए प्रसाद की व्यवस्था भी की गई। देर तक चले भजन-कीर्तन एवं धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर पवन गौतम, नूतन राजोरिया, ब्रजेश गहलौत, रेखा गौतम, इंद्रा मित्तल, चंचल वर्मा, राधा वर्मा, सरोज देवी, लाडो, ज्योति, सतीश वर्मा आदि भक्त मौजूद रहे।
Source link
सावन के अंतिम सोमवार पर भजन-कीर्तन:सादाबाद के हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़
