Headlines

हिमाचल विधानसभा में आज बेरोजगारी पर घमासान:रोजगार की नीति पर सरकार को घेरेगा विपक्ष, कीटनाशकों की क्वालिटी का मुद्दा उठाएंगे कुलदीप राठौर




हिमाचल विधानसभा के मानसून सेशन के चौथे दिन की कार्यवाही की शुरुआत बेरोजगारी और विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों से होगी। झंडुता से बीजेपी विधायक जेआर कटवाल ने इससे जुड़ा सवाल पूछ रखा है। इस सवाल पर विपक्ष सत्तारूढ़ कांग्रेस को घेरने की कोशिश करेगा। प्रश्नकाल के दौरान लोक निर्माण विभाग, कर्मचारियों और विभिन्न विभागों से जुड़े सवाल गूंजेगा। सदन में आज किसानों-बागवानों को उपलब्ध कराए जा रहे कीटनाशकों व फफूंदनाशकों का मामला भी गूंजेगा। ध्यानकर्षण प्रस्ताव के जरिए ठियोग के विधायक कुलदीप राठौर ने कीटनाशकों व फफूंदनाशकों की क्वालिटी सुनिश्चित करने के लिए चर्चा मांग रखी है। इनकी क्वालिटी सेब समेत विभिन्न फलों और सब्जियों की उत्पादका को प्रभावित करती है। राठौर के बाद बीजेपी विधायक पवन काजल ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिए गगल क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास का मामला सदन में उठाएंगे। इसमें प्रभावित परिवारों के मुआवजे, वैकल्पिक आवास और आजीविका से जुड़े सवाल शामिल हैं। रोजगार के मुद्दे पर होगी चर्चा इसके बाद सदन में बीजेपी विधायक रणधीर शर्मा, सुधीर शर्मा, राकेश जम्वाल, डॉ. हंस राज और जीत राम कटवाल के संयुक्त प्रस्ताव में ‘युवाओं के लिए रोजगार संबंधी गारंटी’ पर चर्चा जारी रहेगी। बीजेपी विधायकों ने बीते सोमवार को बेरोजगारी के मुद्दे पर काम रोको प्रस्ताव दिया था। स्पीकर ने काम रोको की जगह नियम 130 के तहत चर्चा की इजाजत दी। कल भी इस मुद्दे पर चर्चा जारी रही। आज भी बेरोजगारी के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस के आसार हैं। पौने चार साल में चंद हजार रोजगार दे पाई सरकार: रणधीर रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने हर साल एक लाख और पांच साल में पांच लाख लोगों को नौकरी देने का वादा किया था। पौने चार साल में चंद हजार लोगों को ही रोजगार दिया गया है। इससे युवा परेशान है और नौकरी के इंतजार में लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहा है। सरकार नौकरियां नहीं निकाल रही। उन्होंने कहा कि युवाओं के रोजगार से जुड़े इस मसले को विपक्ष सदन में उठाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *