![]()
लुधियाना के गांव लाडोवाल से लौट रहे मां-बेटे की मोटरसाइकिल को तेज रफ्तार दूध टैंकर ने टक्कर मार दी। बेटे के सामने ही मां के पेट के दो टुकड़े हो गए और उसने दम तोड़ दिया। दरअसल जब टैंकर ने टक्कर मारी तो बाइक पर पीछे बैठी महिला सड़क पर गिर गई और टैंकर का अगला टायर उसके पेट के ऊपर से निकल गया। गंभीर रूप से घायल महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहे बेटे के भी चेहरे पर चोट आई है। आरोपी ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार होने लगा था लेकिन लोगों ने गाड़ी रोक ली। बदमाश आरोपी मौके से खुद फरार हो गया। थाना सलेम टाबरी पुलिस ने अज्ञात टैंकर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। लाडोवाल से लौट रहे थे मां-बेटे
रजत ने बताया कि वह दीप कॉलोनी, न्यू कैलाश नगर रोड के रहने वाले है। कल वह अपनी माता बबीता के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव लाडोवाल से वापस आ रहा था। वह किसी रिश्तेदार से मिलने गए थे। वापसी के समय जब वे नगेष फैक्ट्री के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे दूध टैंकर नंबर PB-06-BJ-9950 के ड्राइवर ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों मां-बेटे मोटरसाइकिल समेत सड़क पर गिर गए। महिला के पेट के ऊपर से निकला टैंकर का टायर
हादसे के दौरान टैंकर का अगला टायर उसकी माता के पेट के ऊपर से निकल गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। उसकी मां की आयु करीब 50 वर्ष थी। थाना सलेम टाबरी पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात टैंकर चालक के खिलाफ धारा 281, 125-A, 324(4) और 106(1) BNS के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस टैंकर के नंबर के आधार पर चालक की पहचान करने और उसकी तलाश में जुटी है।
Source link
लुधियाना में दूध टैंकर ने बाइक को मारी टक्कर:बेटे के सामने मां की हुई मौत, पेट पर चढ़ा अगला टायर,ड्राइवर गाड़ी छोड़ फरार
