![]()
हनुमानगढ़ जिले के टाउन थाना क्षेत्र स्थित चोहिलांवाली गांव में एक पारिवारिक पंचायत के दौरान एक वृद्ध की सब्बल से वार कर हत्या कर दी गई। वृद्ध को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक कृष्ण लाल हरियाणा के अबूबशहर निवासी थे। वह अपने साले की बेटी के पारिवारिक विवाद को सुलझाने के लिए बुलाई गई पंचायत में समझाइश के लिए आए थे। पंचायत के दौरान लड़की के ससुराल पक्ष के लोगों ने आवेश में आकर कृष्ण लाल पर सब्बल से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल कृष्ण लाल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी मीनाक्षी और टाउन पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लैब) और एमओबी (मोबाइल फॉरेंसिक) टीमों ने भी घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस द्वारा इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेने की भी सूचना है।
Source link
हनुमानगढ़ में पारिवारिक पंचायत में वृद्ध की हत्या:चोहिलांवाली गांव में सब्बल से हमला, इलाज के दौरान मौत
