Headlines

बिहार के 21 जिलों में हो सकती है बारिश:कई जिलों में मौसम सामान्य रहेगा, 3°C तक बढ़ेगा तापमान; बांका में लड़की पर गिरी बिजली




बिहार के सभी जिलों में आज मौसम सामान्य रहेगा। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ ही कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 21 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। राज्य में मानसून कमजोर रहने से अब तक सामान्य से 42% कम बारिश हुई है। 25 अगस्त तक बिहार में करीब 732mm बारिश हो जानी चाहिए थी, लेकिन इसके मुकाबले सिर्फ 425.4mm बारिश रिकॉर्ड की गई है। बीते 24 घंटे में लखीसराय और नालंदा में बारिश हुई। वहीं, बांका में बिजली गिरने से 18 साल की खुशबू कुमारी की मौत हो गई। अगले 24 घंटे में इस सिस्टम के झारखंड और उत्तरी ओडिशा होते हुए उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। मानसून ट्रफ भी इस निम्न दबाव क्षेत्र से होकर उत्तर-पश्चिम भारत से बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। इन मौसमी सिस्टमों के प्रभाव से बिहार में अलग-अलग जगहों पर बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। देखें मौसम से जुड़ी तस्वीरें… आगे कैसा रहेगा मौसम पटना में आज रुक-रुककर बारिश हो सकती है। हालांकि, उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग की माने तो अधिकांश जिलों में तापमान में 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से बदलेगा मौसम मौसम में बदलाव की मुख्य वजह गंगा से सटे पश्चिम बंगाल और उससे लगे झारखंड तथा उत्तरी ओडिशा के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र है। सोमवार दोपहर तक यह सिस्टम इसी क्षेत्र में सक्रिय था। इसके साथ बना चक्रवाती परिसंचरण करीब 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *