Headlines

फतेहाबाद सड़क हादसे में वरिष्ठ वकील की मौत:स्कॉर्पियो ने स्विफ्ट डिजायर को मारी टक्कर, ड्राइवर फरार; इलाज के दौरान तोड़ा दम




फतेहाबाद शहर के हुडा सेक्टर में भूना रोड की तरफ जाने वाली मुख्य सड़क पर बीती देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक स्विफ्ट डिजायर कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में फतेहाबाद के जाने-माने वरिष्ठ वकील, पेट्रोल पंप संचालक व पर्यावरण प्रेमी 70 वर्षीय हरनाम सिंह भादू की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के बाद स्विफ्ट डिजायर कार का मुंह दूसरी तरफ घूम गया और वह डिवाइडर पर चढ़कर रुकी। दुर्घटना के बाद आरोपी स्कॉर्पियो ड्राइवर अपनी गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस पड़ताल कर रही है। मृतक धांगड़ में पेट्रोल पंप भी चलाते थे। काम से जा रहे थे एडवोकेट मिली जानकारी के अनुसार, मूल रूप से गांव धांगड़ के रहने वाले और वर्तमान में परिवार सहित हुडा सेक्टर में रह रहे 70 वर्षीय एडवोकेट हरनाम सिंह भादू देर रात अपनी स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर किसी काम से निकले थे। जैसे ही उनकी कार सेक्टर रोड से निकलकर भूना रोड जाने वाली मेन रोड पर चढ़ी, तभी भूना रोड की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी कार में ड्राइवर साइड पर टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि जोरदार धमाके की आवाज सुनकर हुडा सेक्टर के आसपास के निवासी तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े। निजी अस्पताल में तोड़ा दम धमाके की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय निवासियों ने तुरंत परिजनों को घटना की सूचना दी और गंभीर रूप से घायल हरनाम सिंह भादू को पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद स्कॉर्पियो ड्राइवर मौके का फायदा उठाकर गाड़ी समेत फरार हो गया। फरार ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पड़ताल शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल भेज दिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार स्कॉर्पियो ड्राइवर का सुराग लगाया जा सके। धांगड़ और हुडा सेक्टर में छाया मातम हरनाम सिंह भादू न केवल वकालत के पेशे से जुड़े थे, बल्कि वे गांव धांगड़ में पेट्रोल पंप भी संचालित करते थे और क्षेत्र में एक सक्रिय पर्यावरण संरक्षक के रूप में उनकी पहचान थी। उनकी मौत की खबर मिलते ही नागरिक अस्पताल में वकीलों, हुडा सेक्टर के निवासियों का जमावड़ा लग गया। इस दुखद हादसे के बाद गांव धांगड़ और हुडा सेक्टर सहित पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *