Headlines

Mahakal Temple Ujjain Ruckus | Kanwariyas Attack Security Guards Nandi Hall


महाकाल मंदिर में कांवड़ियों ने नंदी हॉल में जबरन प्रवेश किया। दान पेटी पर भी चढ़ गए।

उज्जैन के महाकाल मंदिर में बुधवार को ओंकारेश्वर से आए कांवड़ियों ने हंगामा कर दिया। नंदी हॉल में प्रवेश की मांग कर रहे कांवड़ियों ने बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर जाने की कोशिश की। रोकने के दौरान मंदिर के 4 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। इनमें से 2 को पैर और सिर

.

जानकारी के मुताबिक, ओंकारेश्वर के खेड़ीघाट से करीब 100 दर्शनार्थी कांवड़ लेकर पहुंचे थे। सभी ने बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के नाम वाली टी-शर्ट पहन रखी थी। दर्शन के दौरान इनमें से कुछ कांवड़ियों ने नंदी हॉल में प्रवेश करने की कोशिश की।

इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकना चाहा, लेकिन वे नहीं माने और विवाद बढ़ गया। विवाद के बीच मंदिर के गार्ड और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उत्पात मचाने वालों को पकड़कर महाकाल थाने भेजा। पुलिस ने 30 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

महाकाल परिसर में हंगामे से जुड़ी तस्वीरें देखिए…

सुरक्षा गार्ड ने रोका तो कांवड़िए दान पेटी के ऊपर चढ़ गए।

सुरक्षा गार्ड ने रोका तो कांवड़िए दान पेटी के ऊपर चढ़ गए।

कावड़ियों ने दान पेटी गिराई और बेरिकेड्स तोड़ दिए।

कावड़ियों ने दान पेटी गिराई और बेरिकेड्स तोड़ दिए।

सुरक्षाकर्मियों ने कावड़यों को रोकने के प्रयास किए, लेकिन वे नहीं माने।

सुरक्षाकर्मियों ने कावड़यों को रोकने के प्रयास किए, लेकिन वे नहीं माने।

सुरक्षा गार्ड और कांवड़ियों के बीच धक्का-मुक्की भी हो गई।

सुरक्षा गार्ड और कांवड़ियों के बीच धक्का-मुक्की भी हो गई।

एक सुरक्षा गार्ड के सिर में चोट लगी, जिससे खून बहने लगा।

एक सुरक्षा गार्ड के सिर में चोट लगी, जिससे खून बहने लगा।

एक सुरक्षा गार्ड के पैर में चोट आ गई, वो गिर पड़ा।

एक सुरक्षा गार्ड के पैर में चोट आ गई, वो गिर पड़ा।

घायल गार्ड को उसके साथियों ने सहारा देकर बाहर निकाला।

घायल गार्ड को उसके साथियों ने सहारा देकर बाहर निकाला।

बैरिकेडिंग कूदकर अंदर चले गए

कांवड़िए पहली बैरिकेडिंग से आगे पहुंचने के बाद नंदी हॉल की ओर जाने लगे। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वे आगे बढ़ते रहे। इसके बाद एक के बाद एक कांवड़िए बैरिकेडिंग कूदकर अंदर जाने लगे। उन्हें रोकने के दौरान बैरिकेड्स गिरने से कुछ सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।

मंदिर प्रबंध समिति के अनुसार, घटना के दौरान सुरक्षाकर्मियों के साथ हाथापाई और मारपीट भी हुई।

दान पेटियां हटाने और गर्भगृह में प्रवेश की कोशिश का आरोप

महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के अनुसार, कुछ उपद्रवी व्यक्तियों ने मंदिर की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को प्रभावित करने का प्रयास किया। बैरिकेडिंग और अन्य व्यवस्थात्मक अवरोधों को नुकसान पहुंचाने के साथ दान पेटियों को इधर-उधर करने और अनधिकृत रूप से गर्भगृह में प्रवेश करने का भी प्रयास किया गया।

समिति ने बताया कि घटना में शामिल संबंधित लोगों की पहचान की जा रही है। उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

…………………………………..

ये खबर भी पढ़ें…

1. महाकाल मंदिर के पास मुस्लिम युवक की पिटाई

उज्जैन में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक मुस्लिम युवक को जमकर पीटा। युवक एक लड़की के साथ आया था। दोनों के मंदिर के पास होने की सूचना मिलने पर बजरंग दल ने युवक को पकड़ लिया। नाम पूछकर जमकर थप्पड़ बरसाए। मामला महाकाल थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

2. उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में भगदड़ जैसे हालात; धीरेंद्र शास्त्री बोले- धार्मिक स्थानों पर VIP एंट्री बंद हो

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर परिसर में सोमवार को भगदड़ जैसे हालात बन गए। बताया जा रहा है कि यहां करंट फैलने की अफवाह उड़ी थी। इसके चलते लोग बैरिकेड्स हटाकर भागने लगे। इस कोशिश में कुछ लोग दूसरों के ऊपर गिर गए। पढ़ें पूरी खबर…

3. दैनिक भास्कर महाकाल दर्शन गाइड

क्या आप भी सावन महीने में महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन जाने का प्लान कर रहे हैं, तो दैनिक भास्कर की इस ‘महाकाल दर्शन ई-गाइड’ में आपको मिलेगी पूरी जानकारी। इस गाइड में सभी काम की सूचनाएं एक जगह संकलित की गई हैं। पढ़ें पूरी खबर..



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *