Headlines

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप:युवक पर केस: चंडीगढ़ में दर्ज हुई जीरो FIR, मोहाली पुलिस ने शुरू की तलाश




शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने अंकुर नाम के युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता की शिकायत पर चंडीगढ़ पुलिस ने पहले जीरो FIR दर्ज की। मामला मोहाली के फेज-8 थाना क्षेत्र से संबंधित होने के कारण FIR और अन्य दस्तावेज आगे की जांच के लिए मोहाली पुलिस को सौंप दिए गए। मोहाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। कार्यक्रम में हुई थी मुलाकात, फिर फोन पर शुरू हुई बातचीत पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी मुलाकात अंकुर से एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे अपना मोबाइल नंबर दिया। इसके बाद दोनों कभी-कभी दूसरे लोगों के फोन से एक-दूसरे से बातचीत करने लगे। सोहाना में पार्क में ले जाकर दुष्कर्म का आरोप पीड़िता के अनुसार, 17 अप्रैल को वह सोहाना स्थित गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने गई थी। वहां उसने किसी अन्य व्यक्ति के फोन से अंकुर को कॉल कर बुलाया। आरोप है कि अंकुर वहां पहुंचा और उसे घुमाने के बहाने पास के एक पार्क में ले गया। पीड़िता का आरोप है कि पार्क में अंकुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उससे शादी करने का वादा किया। इसके बाद वह उसे किसी दूसरी जगह ले गया, जहां शादी का झांसा देकर दोबारा गलत काम करने का आरोप है। दो दिन तक आरोपी का इंतजार करती रही पीड़िता के मुताबिक, घटना के बाद आरोपी काम का बहाना बनाकर वहां से चला गया और उसे वहीं रुकने के लिए कहा। वह करीब दो दिन तक आरोपी का इंतजार करती रही, लेकिन जब वह वापस नहीं आया तो उसकी तलाश में चंडीगढ़ पहुंच गई। चंडीगढ़ में एक बाइक सवार ने पीड़िता को परेशान हालत में देखा और उसे लिफ्ट दी। पीड़िता ने उसे पूरी घटना बताई, जिसके बाद बाइक सवार उसे पुलिस स्टेशन ले गया। वहां उसने पुलिस को शिकायत दी। आरोपी की तलाश में दबिश मोहाली पुलिस का कहना है कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस के अनुसार, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *