![]()
बंदी सिखों की चढ़दी कला और उनकी रिहाई के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से आज 27 अगस्त को सभी ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिबानों में श्री अखंड पाठ साहिब का आरंभ किया जा रहा है। एसजीपीसी के प्रबंधन वाले सभी ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिबानों में सुबह 10 बजे श्री अखंड पाठ साहिब शुरू होंगे, जिनके भोग 29 अगस्त को डाले जाएंगे। एसजीपीसी के सचिव बलविंदर सिंह काहलवां ने बताया कि 22 अगस्त को हुई अंतरिम कमेटी की बैठक में बंदी सिखों की चढ़दी कला और रिहाई के लिए सभी गुरु घरों में श्री अखंड पाठ साहिब करवाने का फैसला लिया गया था। इसी फैसले के तहत आज से यह धार्मिक आयोजन शुरू किया जा रहा है। कानूनी सजा से अधिक समय जेल में एसजीपीसी के अनुसार कई बंदी सिख अपनी कानूनी सजा से भी अधिक समय जेलों में बिता चुके हैं। इसके बावजूद उनकी रिहाई का मामला लंबे समय से लंबित है। कमेटी का कहना है कि बंदी सिखों की रिहाई के लिए सिख समुदाय की ओर से लगातार आवाज उठाई जाती रही है, लेकिन सरकारों की ओर से इस मामले पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई। 29 अगस्त को सुखमनी साहिब का पाठ 29 अगस्त को श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के साथ-साथ एसजीपीसी के अधीन आने वाले सभी शिक्षण संस्थानों में भी सुबह 10 बजे श्री सुखमनी साहिब के पाठ करवाए जाएंगे। इन पाठों के बाद बंदी सिखों की चढ़दी कला और उनकी रिहाई के लिए अरदास की जाएगी। संगत से अरदास में शामिल होने की अपील एसजीपीसी सचिव बलविंदर सिंह काहलवां ने संगत से अपील की है कि वे गांव स्तर पर गुरुद्वारा साहिबानों में एकत्रित होकर 29 अगस्त को बंदी सिंहों की चढ़दी कला और रिहाई के लिए अरदास करें। उन्होंने कहा कि बंदी सिखों की रिहाई का मामला सिख समुदाय की भावनाओं से जुड़ा हुआ है।
Source link
बंदी-सिखों की रिहाई के लिए SGPC की अरदास:गुरुद्वारों में अखंड पाठ साहिब के भोग संग सुखमनी साहिब का पाठ आज से आरंभ होगे
