![]()
मुजफ्फरनगर के खतौली थाना क्षेत्र की नई आबादी में बुधवार शाम 45 वर्षीय सरदार आलम की चाकू से वार कर हत्या कर दी गई। वह सड़क किनारे लहूलुहान हालत में मिले। स्थानीय लोगों ने उन्हें ई-रिक्शा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खतौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। सरदार आलम पुत्र जमील अहमद बुधवार शाम करीब पांच बजे घर से निकले थे। कुछ देर बाद परिजनों को उनके सड़क किनारे घायल पड़े होने की सूचना मिली। उनके शरीर पर चोट और चाकू के वार के निशान थे। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए बताया कि सरदार आलम की किसी से पुरानी रंजिश या लेनदेन का विवाद नहीं था। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस खतौली थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र बघेल और बोर्ड चौकी प्रभारी अनिल तोमर ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि सरदार आलम के घर से निकलने के बाद की गतिविधियों और वारदात के घटनाक्रम का पता लगाया जा सके। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है और बयानों का उपलब्ध साक्ष्यों से मिलान किया जा रहा है। तीन टीमों को जांच में लगाया सीओ खतौली रूपाली राव ने बताया कि पुलिस को एक व्यक्ति के अचेत अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के खुलासे के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है। टीमें अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही हैं। पुलिस मृतक के परिचितों, आसपास के लोगों और हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ के साथ हत्या की वजह भी तलाश रही है। व्यक्तिगत रंजिश, विवाद समेत अन्य संभावित कारणों को जांच के दायरे में रखा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह और चोटों की प्रकृति के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है। सीओ रूपाली राव के अनुसार, पुलिस टीमें सीसीटीवी फुटेज, पूछताछ और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही हैं। पुलिस ने जल्द घटना का खुलासा कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का दावा किया है।
Source link
मुजफ्फरनगर में चाकू से गोदकर युवक की हत्या:सड़क किनारे लहूलुहान हालत में मिला शव, शाम 5 बजे घर से निकले थे
