Headlines

मधुबनी के नरहिया में 8.750KG गांजा पकड़ा, तस्कर अरेस्ट:दूसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार, छापेमारी जारी




नरहिया थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 8.750 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये बताई गई है। हालांकि, इस कार्रवाई के दौरान एक अन्य आरोपी अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाकर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई गुरुवार को की गई। नरहिया थाना की गश्ती टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी, तभी उन्हें गुप्त सूचना मिली। सूचना में बताया गया कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से भारी मात्रा में गांजा लेकर लौकही बॉर्डर की ओर से नरहिया आ रहे हैं। इस सूचना के बाद वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया और उनके निर्देश पर पुलिस टीम ने नरहिया चौक से कुछ दूरी पर लौकही से आने वाली सड़क पर वाहन जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही वे घबरा गए और करीब 50 मीटर पहले ही मोटरसाइकिल सड़क पर गिराकर खेत की ओर भागने लगे। पुलिस जवानों ने पीछा कर एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दूसरा आरोपी अंधेरे और आसपास की झाड़ियों का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पूछताछ में फरार साथी की जानकारी दी गिरफ्तार आरोपी की पहचान दरभंगा जिले के सिमरी थाना अंतर्गत मिश्रौली निवासी राजू कुमार राम (पिता जामुन राम) के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने फरार साथी की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट निवासी ननटुन राम (पिता स्वर्गीय नंदन राम) के रूप में बताई, जो उसका बहनोई है। तलाशी के दौरान दोनों बैग से प्लास्टिक में लपेटकर रखा गया गांजा बरामद हुआ, जिसका कुल वजन 8.750 किलोग्राम था। पुलिस ने गांजा के अलावा मोटरसाइकिल और एक डेबिट कार्ड भी जब्त किया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज इस मामले में नरहिया थाना में कांड संख्या 85/26, एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(सी), 20(बी)(ii)सी एवं 22 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है। वहीं, फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और गांजा तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *