![]()
देवास शहर में प्रतिबंधित और अमानक डिस्पोजल के खिलाफ नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। वार्ड क्रमांक 42 स्थित एक गोदाम से करीब 2 लाख रुपए कीमत के अमानक डिस्पोजल ग्लास जब्त किए गए। जांच में सामग्री प्रतिबंधित और अमानक पाए जाने के बाद निगम की टीम ने इन्हें जब्त कर विधिवत नष्ट कर दिया। वहीं गोदाम संचालक के खिलाफ 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। पहले सील किया था गोदाम नगर निगम की टीम ने कुछ दिन पहले ही संबंधित गोदाम को सील किया था। गुरुवार को गोदाम संचालक की मौजूदगी में सील खोली गई। अंदर जांच करने पर बड़ी मात्रा में डिस्पोजल ग्लास रखे मिले। जांच के दौरान इन ग्लासों को अमानक और प्रतिबंधित पाए जाने के बाद निगम अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। जब्त की गई सामग्री को नगर निगम परिसर लाया गया, जहां उसे नियमानुसार नष्ट कर दिया गया। गोदाम संचालक पर 1 लाख की चालानी कार्रवाई स्वच्छता अधिकारी रवि गोयनार ने बताया कि गोदाम से प्रतिबंधित और अमानक डिस्पोजल ग्लास मिलने पर संचालक के खिलाफ 1 लाख रुपए की चालानी कार्रवाई की गई है। जब्त की गई सामग्री को भी नियमानुसार नष्ट कर दिया गया है। प्रतिबंधित डिस्पोजल पर निगम की सख्ती शहर में अमानक और प्रतिबंधित डिस्पोजल का इस्तेमाल पर्यावरण और स्वच्छता व्यवस्था के लिए चुनौती बना हुआ है। नगर निगम की इस कार्रवाई के बाद साफ है कि नियमों का उल्लंघन कर प्रतिबंधित डिस्पोजल का भंडारण या कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। निगम अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि शहर में ऐसे स्थानों पर जांच और कार्रवाई का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।
Source link
देवास में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई:2 लाख के अमानक डिस्पोजल ग्लास जब्त कर नष्ट किए, गोदाम संचालक पर 1 लाख का जुर्माना
