Headlines

बिलासपुर में 2 बसों से 158 ग्राम चिट्टा बरामद:2 मामलों में नशे सहित 4 आरोपी गिरफ्तार; सभी पंजाब के रहने वाले




बिलासपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। विशेष जांच दल (एसडीटी) ने 2 अलग-अलग मामलों में कुल 158 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी एसपी अभिषेक धीमान ने दी। पहला मामला पुलिस थाना घुमारवीं क्षेत्र का है। एसडीटी ने बालोह-मल्यावर लिंक रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक वोल्वो बस की तलाशी ली। इस दौरान बस में सवार रणजीत सिंह उर्फ राणा (40) और अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श (22) के कब्जे से 104 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई। दोनों आरोपी पंजाब के तरनतारन जिले के निवासी हैं। पुलिस थाना घुमारवीं में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21 और 29 के तहत एफआईआर नंबर 172/2026 दर्ज की गई है। दूसरी कार्रवाई पुलिस थाना स्वारघाट क्षेत्र में कैचीमोड़ फोरलेन फ्लाईओवर, टनल नंबर-1 के पास की गई। किरतपुर से मंडी-भराड़ी की ओर जा रही एक अन्य वोल्वो बस की जांच के दौरान दो यात्रियों, जगजीत सिंह (21) और सुखविंद्र सिंह (48) के पास से 54 ग्राम चिट्टा/हेरोइन मिली। ये दोनों भी पंजाब के तरनतारन जिले के डल्ल गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने एफआईआर नंबर 63/2026 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों से पूछताछ कर रही पुलिस पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस नशीले पदार्थ की आपूर्ति के स्रोत और पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए गहन जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि पिछले दो महीनों में जिले में एनडीपीएस एक्ट के तहत 67 मामले दर्ज किए गए हैं और 146 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस अवधि में लगभग 1.2 किलोग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई है। छह महीनों में लगभग 300 ग्राम चिट्टा पकड़ा वहीं, वर्ष के पहले छह महीनों में लगभग 300 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था। पुलिस ने अन्य राज्यों से जुड़े 15 प्रमुख सप्लायरों को भी गिरफ्तार किया है। एसपी अभिषेक धीमान ने कहा कि पुलिस नशे के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *