- Hindi News
- National
- NTA Appointments | New Delhi Officers Ravi Kumar Singh Prasanna Venkatesh
कुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

केंद्र सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में दो डायरेक्टर और एक जॉइंट डायरेक्टर नियुक्त किया है। ये आदेश 27 अगस्त को जारी किया गया था।
IPS रवि कुमार सिंह और IAS के अधिकारी प्रसन्ना वेंकटेश वी को डायरेक्टर बनाया गया है।
2016 बैच के IRS अधिकारी (कस्टम्स एंड इनडायरेक्ट टैक्सेस) अमित सामदारिया को NTA में जॉइंट डायरेक्टर बनाया गया है।
तीन हफ्ते में पद संभालना होगा,
तीनों आदेशों में कार्मिक मंत्रालय के उस सर्कुलर का हवाला दिया गया है, जिसमें नियुक्त अधिकारियों को आदेश जारी होने के तीन हफ्ते के अंदर नई जिम्मेदारी संभालने को कहा गया है।
आदेश में कहा गया है कि ऐसा नहीं करने पर सेंट्रल स्टाफिंग स्कीम से डिबार करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
NTA की परीक्षा व्यवस्था में बदलाव
हाल ही में सरकार ने NTA की परीक्षा व्यवस्था में बड़े स्तर पर बदलाव की घोषणा की थी। इसमें पेपर की जांच के लिए चार स्तरीय प्रक्रिया लागू करना शामिल है।
सरकार ने 600 विशेषज्ञों को हटाने और विषय विशेषज्ञों को शामिल करने की भी घोषणा की है। इसके अलावा परीक्षा व्यवस्था में कई अन्य बदलाव भी किए जाएंगे।

