Headlines

30 सितंबर को हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा का 'गरीब सम्मेलन':मोतिहारी में जीतन राम मांझी सुनेंगे फरियाद, कार्यक्रम की तैयारियां पूरी




केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन 30 सितंबर को मोतिहारी पहुंचेंगे। यहां शहर के बापू सभागार में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) द्वारा ‘गरीब सम्मेलन’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। पार्टी के प्रदेश महासचिव अजय पांडे ने प्रेसवार्ता में बताया कि सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य गरीब, वंचित और जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को सीधे सुनना और उनके समाधान की दिशा में पहल करना है। पांडे ने यह भी बताया कि सम्मेलन में बड़ी संख्या में आम लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। कार्यक्रम के दौरान लोग अपनी समस्याएं सीधे केंद्रीय मंत्री और पार्टी नेतृत्व के समक्ष रख सकेंगे। संबंधित विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा, जिससे लोगों को त्वरित राहत मिल सके। आम लोगों को शामिल होने का आमंत्रण दिया पार्टी नेताओं के अनुसार, यह सम्मेलन केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि आम लोगों की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम है। इसके लिए संगठन स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं और जिले के विभिन्न प्रखंडों से कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों को सम्मेलन में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आगामी चुनावी माहौल को देखते हुए यह सम्मेलन हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के लिए राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी इस कार्यक्रम के जरिए गरीब, दलित और वंचित वर्ग के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने का प्रयास करेंगे। हालांकि, पार्टी ने इस कार्यक्रम को जनसमस्याओं के समाधान के उद्देश्य से आयोजित बताया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *