![]()
रामपुर उपमंडल के अंतर्गत आते तकलेच क्षेत्र में गुरुवार रात एक कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर जाने से 64 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि हादसे में उनका 40 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा रात करीब 8:30 बजे उस समय पेश आया जब दोनों पिता-पुत्र कार में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। रामपुर पुलिस थाना के प्रभारी रमेश नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। कार के खाई में गिरने के सटीक कारणों (तकनीकी खराबी या मानवीय चूक) का पता लगाने के लिए पुलिस बारीकी से जांच कर रही है। 30 मीटर नीचे खाई में गिरी कार प्राप्त जानकारी के अनुसार, जगदीश चंद (40) पुत्र निका राम, निवासी थेड़ा (तकलेच), गुरुवार रात को अपनी कार चला रहे थे। कार में उनके बुजुर्ग पिता निका राम (64) भी उनके साथ सवार थे। जब वे तकलेच से अपने पैतृक गांव थेड़ा की ओर जा रहे थे, तो अचानक एक तीखे मोड़ पर वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क से करीब 30 मीटर नीचे ढांक (खाई) में जा गिरा। अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम हादसे की आवाज सुनते ही स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर राहत व बचाव कार्य के लिए दौड़े। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को खाई से बाहर निकाला और तुरंत उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) तकलेच पहुंचाया। हालांकि, वहां तैनात चिकित्सकों ने जांच के बाद निका राम (64) को मृत घोषित कर दिया। कार चालक जगदीश चंद को भी चोटें आई हैं, लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर और स्थिर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही रामपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर खनेरी (रामपुर) लाया गया है, जहां शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
Source link
शिमला में खाई में गिरी कार, पिता की मौत:बेटे की हालत गंभीर. रामपुर में मोड़ पर वाहन के अनियंत्रित होने से हादसा
