Headlines

श्रीगंगानगर में नशीली दवाओं सहित मां-बेटी गिरफ्तार:870 ट्रामाडोल टैबलेट्स सहित 4 गिरफ्तार, घरों में बेच रहे थे




श्रीगंगानगर की जवाहरनगर थाना पुलिस ने छजगरिया मोहल्ले में मेडिकेटेड नशा तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई की है। तीन अलग-अलग प्रकरणों में कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें मां-बेटी भी शामिल है। आरोपियों के पास से मेडिकेटेड नशा बरामद हुआ है। सभी आरोपी अपने घरों में नशीली दवाइयां बेच रहे थे। एसपी हरी शंकर ने बताया- जिले में मेडिकेटेड नशा, मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध हथियारों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत एडिशनल एसपी दीपक शर्मा और सीओ सिटी विष्णु खत्री के निर्देशन में जवाहरनगर पुलिस थाना की टीम ने कार्रवाई की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *